dharma sangrah
✕

23 अगस्त को ऋषि पंचमी, जानिए 5 रोचक बातें

Updated: शनिवार, 22 अगस्त 2020 (20:35 IST)
About Rishi Panchami
 
रविवार, 23 अगस्त को ऋषि पंचमी पर्व मनाया जा रहा है। ऋषि पंचमी का व्रत अन्य व्रत-उपवासों से कुछ अलग और अनोखा है। इस व्रत को करने की विधि से लेकर, इसके उद्देश्य और लाभ भी बिल्कुल अलग और बेहद महत्वपूर्ण है। जानिए ऋषि पंचमी व्रत की 5 रोचक बातें और लाभ - 
 
1. ऋषि पंचमी के व्रत की एक और सबसे खास बात यह है कि इस व्रत में किसी देवी-देवता की पूजा नहीं की जाती, बल्कि इस दिन विशेष रूप से सप्तर्ष‍ियों का पूजन किया जाता है।
 
2. ऋषि पंचमी का व्रत खास तौर से अप्रत्यक्ष या अनजाने में महिलाओं द्वारा हुए पापकर्मों को नष्ट करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यही कारण है कि इसे हर उम्र और वर्ग की महिलाएं विशेष तौर पर करती हैं।
 
3. खास तौर से महिलाओं की माहवारी के दौरान अनजाने में हुई धार्मिेक गलतियों और उससे मिलने वाले दोषों से रक्षा करने के लिए यह व्रत बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। 
 
4. ऋषि पंचमी का व्रत महिलाओं के साथ-साथ विशेष रूप से कुंवारी कन्याओं द्वारा किया जाता है, लेकिन यह अन्य व्रत-उपवास की तरह सिर्फ सुहाग या मनवांछित वर पाने के लिए नहीं किया जाता, बल्कि इसका विशेष प्रयोजन होता है।
 
5 इस व्रत में अपामार्ग नामक पौधे का विशेष महत्व होता है, जिसके तने से दातुन और स्नान किए बिना ऋषि पंचमी का यह पवित्र व्रत पूर्ण नहीं होता। समस्त पापों का नाश करने वाला यह व्रत अत्यंत पुण्य फलदायी है। 

ALSO READ: Rushi Panchami : ऋषि पंचमी पर पढ़ें सप्तऋषि पूजन का मंत्र एवं कथा

ALSO READ: ऋषि पंचमी : कितने हैं सप्तऋषि, जानिए वो जो आप नहीं जानते

Show comments

सभी देखें

29 October Birthday: आपको 29 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (29 अक्‍टूबर, 2026)

रमा एकादशी व्रत रखने का क्या है महत्व? जानिए पारण का समय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 अक्‍टूबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

गोवत्स द्वादशी के त्योहार का महत्व, कथा और पूजा का शुभ मुहूर्त

सभी देखें

Karwa Chauth Fashion Rules: करवा चौथ पर पहन रही हैं शादी का जोड़ा? जानें लाल रंग का धार्मिक रहस्य और भूलकर भी न पहनें ये 4 अशुभ रंग

Kartik Maas Niyam: कार्तिक महीने में क्या करें और क्या न करें? जानें वो 10 काम जिनसे प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी

Shani Gochar 2026: शनि का 3 बड़े ग्रहों के साथ दुर्लभ 'षडाष्टक योग', इन 4 राशियों की अचानक चमकेगी किस्मत

Diwali Cleaning Secrets: दिवाली सफाई में अचानक मिल जाएं ये 4 चीज़ें, तो समझें चमकने वाली है आपकी किस्मत

Goa Diwali Tradition: गोवा में दिवाली नहीं, क्यों मनाया जाता है 'नरकासुर वध' का सबसे बड़ा जश्न? जानें अनोखी वजह

अगला लेख