dharma sangrah
✕

जागे भारत के अरमान...जय हो रहमान

Written By भाषा
Updated: सोमवार, 23 फ़रवरी 2009 (11:41 IST)
IFM
फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर और एआर रहमान के प्रतिष्ठित ऑस्कर पुरस्कार जीतने की उम्मीदों पर भारत की साँसें थमी हुई थी। सट्टा बाजार भी इस पक्ष में नजर आ रहा था कि ब्रिटेन के फिल्मकार डैनी बायले की मुंबई के एक चाय बनाने वाले लड़के की फर्श से अर्श तक की दास्तान पर बनी यह कृति श्रेष्ठ फिल्म और श्रेष्ठ निर्देशन की ट्रॉफी जीत लेगी । औ र अंत त: सबक े सुनहर े सपन े पूर े हुए । करोड़ों भारतीयों को रहमान, रेसुल पोकुट्टी और लघु वृत्तचित्र स्माइल पिंकी ने निराश नहीं किया।

बॉलीवुड से प्रभावित स्लमडॉग मिलियनेयर ऑस्कर में 10 पुरस्कारों के लिए नामांकित थी। स्लमडाग पर 1-10 का सट्टा लगाने वाले विलियम हिल ने कहा कि- बेहतरीन प्रतिसाद बटोर चुकी स्लमडॉग मिलिनेयर सबसे पसंदीदा है।

वरिष्ठ फिल्म आलोचक पीट हेमंड ने कहा स्लमडॉग हारती है तो यह ऑस्कर के आधुनिक इतिहास की सबसे बड़ी निराशा होगी। इस वर्ष यह एक बार भी नहीं लड़खड़ाई है। इसे अभूतपूर्व सफलता मिली है।

बाजी लगाने वाली एक कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि दि क्यूरियस केस ऑफ बेंजामिन बटन को लेकर उत्सुकता थी,पर स्लमडॉग मिलिनेयर सबसे पसंदीदा है। ऑस्कर जीतने के बाद तो इसका महत्व और बढ़ गया है।

जाहिर है कि सभी सट्टेबाजों के सितारें फिल्म के साथ जगमगा उठे हैं। आठ ऑस्कर हासिल कर फिल्म ने चारों तरफ धूम मचा दी है।

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'