Daily Horoscope
✕

'हरियाणा हरिकेन' साइना

Written By WD
Updated: शुक्रवार, 27 जुलाई 2012 (22:44 IST)
FILE
साइना नेहवाल का जन्म 17 मार्च 1990 को हि‍सार, हरि‍याणा में हुआ। वे आज बैडमिंटन की नई सनसनी हैं। 8 साल की उम्र में बैडमिंटन रैकेट थाम चुकी साइना बैडमिंटन की दुनिया में अपना नाम रोशन कर चुकी हैं।

साइना ने शुरुआती प्रशि‍क्षण हैदराबाद के लालबहादुर स्‍टेडि‍यम में कोच नानी प्रसाद से प्राप्त कि‍या। माता-पि‍ता दोनों के बैडमिंटन खि‍लाड़ी होने के कारण साइना का बैडमिंटन की ओर रुझान शुरू से ही था। पि‍ता हरवीरसिंह ने बेटी की रुचि‍ को देखते हुए उसे पूरा सहयोग और प्रोत्‍साहन दि‍या।

साइना अब तक कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम कर चुकी हैं। वे विश्व जूनियर बैडमिंटन चैंपियन रह चुकी हैं। ओलिम्पिक खेलों में महिला एकल बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने वाली वे देश की पहली महिला खिलाड़ी हैं। उन्‍होंने 2006 में एशि‍यन सैटलाइट चैंपि‍यनशि‍प भी जीती है।

साइना ने 2009, 2010, 2012 में इंडोनेशिया ओपन जीतते हुए सुपर सिरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। यह उपलब्धि उनसे पहले किसी अन्य भारतीय महिला को हासिल नहीं हुई।
Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई