Daily Horoscope
✕

सुधा सिंह ओलिंपिक से बाहर

Written By भाषा
Updated: शनिवार, 4 अगस्त 2012 (20:06 IST)
FILE
भारत की सुधा सिंह शनिवार को यहां महिला 3000 मीटर स्टेपलचेज स्पर्धा ही पहली हीट में 15 धावकों के बीच 13वें स्थान पर रहती हुई लंदन ओलिंपिक खेलों से बाहर हो गईं।ग्वांग्झू एशियाई खेल 2010 में स्वर्ण पदक जीतने वाली सुधा सिंह ने नौ मिनट 48.86 सेकंड का समय लिया।

वे नौ मिनट 47.70 सेकंड के अपने निजी सर्वश्रेष्ठ की बराबरी भी नहीं कर सकी जो उन्होंने इस साल जून में स्पेन में इबेरो आमेरिकानो इंटरनेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दौरान बनाया था। सुधा ने इसी प्रतियोगिता में नौ मिनट 48 सेकंड का ओलिंपिक बी क्वालीफिकेशन स्तर हासिल किया था। पहली हीट में शीर्ष चार पर रहने वाली धावकों ने सोमवार को होने वाले फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

जर्मनी की जेसा फेलिसिटास क्रास पहली हीट में नौ मिनट 24.91 सेकेंड के समय के साथ शीर्ष पर रहीं। पहली हीट से फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली अन्य धाविकाएं इथियोपिया की एटेनेश डीरो (नौ मिनट 25.31 सेकंड), कीनिया की मिलकाह केमोस चेइवा (नौ मिनट 27.09 सेकंड) और लातविया की पोलिना जेलिजारोवा (नौ मिनट 27.21 सेकंड) रही। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई