dharma sangrah
✕

साइना नेहवाल पर दबाव नहीं

Written By भाषा
Published: बुधवार, 25 जुलाई 2012 (23:09 IST)
FILE
ओलिंपिक पदक जीतना साइना नेहवाल का सपना है, लेकिन यह दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी दबाव में नहीं आना चाहती और लंदन ओलिंपिक खेलों की बैडमिंटन स्पर्धा में मिले ‘कड़े ड्रॉ’ के बावजूद वह आगे बढ़ने के लिए अपने अनुभव पर निर्भर हैं।

बीजिंग खेलों में अपने ओलिंपिक पदार्पण के दौरान इंडोनेशिया के मारिया क्रिस्टीन यूलियांती के हाथों शिकस्त के बाद पदक से चूकी 22 वर्षीय साइना ने कहा कि यह (पदक जीतना) सभी भारतीयों और मेरे लिए सपना है। लेकिन मैं अपने उपर दबाव नहीं बनाना चाहती।

दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी साइना अपने अभियान की शुरुआत स्विट्जरलैंड की सबरीना जैक्वेट के खिलाफ करेंगी, लेकिन इसके बाद उन्हें सेमीफाइनल के सफर के दौरान हॉलैंड की याओ जेई और दो बार की आल इंग्लैंड चैम्पियन डेनमार्क की टाइन बाउन के रूप में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। साइना ने कहा कि उन्हें कुछ अच्छे मैचों की उम्मीद है।

साइना ने कहा कि ड्रॉ काफी मुश्किल लग रहा है। मैं पहले भी इनके खिलाफ खेली हूं और इन्होंने मुझे चुनौती दी थी। मुझे अच्छे मुकाबलों की उम्मीद है, लेकिन मैं एक बार में एक मैच पर ध्यान दे रही हूं।

उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी के रूप में मेरा विकास हुआ है। यह मेरा दूसरा ओलिंपिक है और मैं अधिक राहत के साथ खेलना चाहती हूं और अधिक दबाव नहीं खेलना चाहती। (भाषा)

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई