Daily Horoscope
✕

लंदन ओलिंपिक पर डोपिंग का साया

Written By वार्ता
Published: शुक्रवार, 27 जुलाई 2012 (12:11 IST)
FILE
विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) की तमाम कोशिशों के बावजूद खेलों के ओलिंपिक पर से डोपिंग का साया हट नहीं पा रहा और पिछले तीन दिनों में 11 एथलीटों पर वाडा द्वारा प्रतिबंध लगने से बाहर होने की घटना ने पूरे खेल जगत को हिला दिया है।

गुरुवार को दो एथलीटों के डोपिंग के कारण ओलिंपिक से बाहर होने की खबर आई जबकि एक एथलीट पहले ही इस कृत्य के लिए इस महाकुंभ से वंचित हो चुकी थी।

ऊंची कूद के इंडोर विश्व चैंपियन यूनान के दिमित्रिस चोंद्रोकुकिस डोपिंग टेस्ट में नाकाम रहने और हंगरी के डिस्कस थ्रोअर जोल्टान कोवागो को दो वर्ष का प्रतिबंधित लगने के कारण गुरुवार को ओलिंपिक से हटना पड़ा जबकि मोरक्को ने विश्व इनडोर चैंपियनशिप की रजत विजेता धाविका मरियम अलाउई सेलसूली को पहले ही प्रतिबंधित कर दिया था।

विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने कहा कि लंदन ओलिंपिक की तैयारियों के दौरान पिछले 6 महीने में 70000 टेस्ट किए गए हैं और खेलों के महाकुंभ के दौरान प्रदर्शन बढ़ाने वाली आम दवाओं की पहचान के लिए अधिक कारगर टेस्ट किए जाएंगे।

वाडा ने एक बयान में कहा कि ओलिंपिक खेलों की तैयारियों के मद्देनजर पिछले 6 माह में 70000 से भी अधिक टेस्ट किए गए हैं और इनका परिणाम निकालने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है।

एजेंसी ने कहा कि ओलिंपिक के दौरान प्रदर्शन बढ़ाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली आम प्रतिबंधित दवा ह्यूमैन ग्रोथ हार्मोन ड्रग के परीक्षण के लिए अधिक कारगर टेस्ट किया जाएगा। हालांकि वाडा ने इस संभावना से इनकार नहीं किया है कि लंदन ओलिंपिक में एथलीट डोप का सहारा नहीं लेंगे।

एजेंसी ने कहा कि डोपिंग को रोकने के लिए उसके पास कोई जादू की छड़ी नहीं है। वाडा ने खेलों को डोपिंग से मुक्त रखने के लिए विभिन्न देशों के प्रयासों और प्रतिबद्धता की जमकर सराहना की है।

वाडा का बयान ऐसे समय आया है, जब मोरक्को ने 1500 मीटर दौड़ की धाविका मरियम अलाउई सेलसूली को प्रतिबंधित डाईयूरेटिक के सेवन का दोषी पाए जाने के बाद ओलिंपिक के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (आईएएएफ) ने 9 एथलीटों को डोपिंग के कारण प्रतिबंधित कर दिया था। (वार्ता)

लेखक के बारे में
वार्ता
Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई