महिला हॉकी में हॉलैंड ने जीता सोना
हॉलैंड ने लंदन ओलिंपिक खेलों की महिला हॉकी स्पर्धा में विश्व चैम्पियन अर्जेंटीना को 2-0 से पराजित कर अपना स्वर्ण पदक बरकरार रखा।हॉलैंड ने ब्रेक के बाद मिले दो पेनल्टी कॉर्नर पर गोल बनाए और जीत दर्ज की, जिससे वे ऑस्ट्रेलिया की जमात में शामिल हो गई है, जो तीन बार की ओलिंपिक चैम्पियन है। कैरलीन डर्कसे वान डे हुवेल ने 40वें मिनट में रिबाउंट से, जबकि कप्तान मार्तजी पौमेन ने 53वें मिनट में गोल किया। इससे पहले ग्रेट ब्रिटेन ने न्यूजीलैंड को 3-1 से हराकर कांस्य पदक जीता। ग्रेट ब्रिटेन का पिछले 20 साल में यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले ब्रिटेन ने 1992 बार्सिलोना ओलिंपिक में भी कांस्य पदक जीता था। (भाषा)