Hanuman Chalisa
✕

महंगा पड़ा नहाना, टूट गया मैडल

Written By वार्ता
Published: मंगलवार, 31 जुलाई 2012 (12:15 IST)
FILE
लंदन ओलिंपिक की जूडो स्पर्धा का कांस्य पदक जीतने वाले ब्राजील के खिलाड़ी फेलिप कितेदाई का पदक जीत के कुछ ही घंटे बाद नहाते समय खुद उनके हाथों ही टूट गया।

ब्राजील की टीम एक प्रवक्ता ने बताया कि कितेदाई ने गत शनिवार को 60 किग्रा वर्ग में इटली के एलियो वेर्दे को मात देकर कांस्य पदक जीता था। वह अपनी जीत से इतना उत्साहित और खुश थे कि अपने पदक से जुदा नहीं होना चाहते थे इसलिए वह पदक निकाले बिना ही नहाने चले गए।

प्रवक्ता ने कहा कि कितेदाई पदक गले में डालकर नहा रहे थे जो उसी दौरान नीचे गिर गया। उन्होंने पदक उठाया और फिर पदक दोबारा पहनकर सोने चले गए। उन्हें बाद में पता चला कि पदक गिरने से टूट गया था। यह कोई बुद्धिमत्ता की बात नहीं है। पदक रिबन बांधने की जगह से टूट गया है।

कितेदाई के माफी मांगने के बाद ओलिंपिक अधिकारी उन्हें टूटे पदक की जगह नया पदक देने के लिए तैयार हो गया। (वार्ता)
लेखक के बारे में
वार्ता
Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई