dharma sangrah
✕

भूपति-बोपन्ना दूसरे दौर में

Written By भाषा
Published: सोमवार, 30 जुलाई 2012 (23:12 IST)
FILE
महेश भूपति और रोहन बोपन्ना की सातवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ओलिंपिक में अपने अभियान की अच्छी शुरुआत करते हुए टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष युगल में दूसरे दौर में जगह बनाई।

भूपति और बोपन्ना ने ऑल इंग्लैंड क्लब में खेले गए बेहद कड़े मुकाबले में बेलारूस के मैक् स मिरनी और अलेक्सांद्र बरी को 7-6, 6-7, 8-6 से हराया। उनका अगला मुकाबला जुलियन बेनातू और रिचर्ड गास्केट की फ्रांसीसी जोड़ी से होगा।

भूपति-बोपन्ना का मुकाबला दो घंटे 46 मिनट तक चला, जिसमें पहले दो सेट टाइब्रेकर तक खिंचने के बाद तीसरे और निर्णायक सेट में भी आखिरी क्षणों में भारतीय जोड़ी प्रतिद्वंद्वी टीम की सर्विस तोड़ने में सफल रही।

भूपति और बोपन्ना ने मैच में अधिक बेजा गलतियां की लेकिन उन्होंने प्रतिद्वंद्वी टीम के 37 विनर की तुलना में 49 विनर लगाने का फायदा मिला। पहले दोनों सेट दोनों टीमों ने अपनी सर्विस बचाए रखी जिससे मुकाबला टाइब्रेकर तक पहुंचा।

इनमें से पहले सेट के टाइब्रेकर में भारतीय जोड़ी ने 7-4 से जीत दर्ज की लेकिन दूसरे सेट के टाइब्रेकर में वह 4-7 से हार गई। तीसरे और निर्णायक सेट में भी दोनों टीमें एक समय 6-6 से बराबरी पर थी। भूपति और बोपन्ना आखिर में 13वें गेम में ब्रेक पॉइंट लेने में सफल रहे जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ। (भाषा)

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई