गुरुवार, 24 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. लंदन ओलिम्पिक 2012
  4. »
  5. ओलिम्पिक समाचार
Written By भाषा
Last Modified: लंदन , शनिवार, 11 अगस्त 2012 (11:00 IST)

ब्रिटेन ने जीता महिला हॉकी का कांस्य पदक

लंदन ओलिंपिक
FILE
पिछले सप्ताह जबड़ा तुड़वा बैठीं कप्तान कैट वॉल्श से प्रेरित होकर ग्रेट ब्रिटेन ने न्यूजीलैंड को लंदन ओलिंपिक के महिला हॉकी मुकाबले में हराकर कांस्य पदक जीता।

ग्रेट ब्रिटेन का पिछले 20 साल में यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले ब्रिटेन ने 1992 बार्सिलोना ओलिंपिक में भी कांस्य पदक जीता था।

इस मैच में ब्रिटेन की ओर से एलेक्स डैनसन, क्रिस्टा कुलेन और सारा थॉमस जबकि न्यूजीलैंड की ओर से स्टेसे मिशेल्सन ने एक-एक गोल दागा। (भाषा)