Daily Horoscope
✕

टिंटू लूका का भी सपना टूटा

Written By वार्ता
Updated: शुक्रवार, 10 अगस्त 2012 (09:17 IST)
FILE
एथलेटिक्स स्पर्धा में भारत की नई उम्मीद बनकर उभरी टिंटू लूका इस सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बावजूद लंदन ओलिंपिक की 800 मीटर दौड़ के फाइनल में स्थान बनाने से वंचित रह गईं।

टिंटू एक मिनट 59.69 सेकंड के समय के साथ दूसरे सेमीफाइनल में छठे स्थान पर रहीं। दूसरे सेमीफाइनल में बेहद कड़ा टक्कर हुई और शीर्ष चार स्थान पर रहने वाली खिलाड़ियों ने फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया।

दक्षिण अफ्रीका की कैस्टर सेमेन्या एक मिनट 57.67 सेकंड का समय निकालकर सबसे आगे रहीं।

भारत की उड़न परी कही जाने वाली महान धाविका पीटी उषा की शिष्या टिंटू ने पहले दौर में शानदार प्रदर्शन करके सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन वह सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ समय निकालने के बावजूद अपनी चुनौती को फाइनल राउंड तक नहीं पहुंचा सकी।

इसके बावजूद टिंटू के रूप में भारत को एथलेटिक्स जगत में एक नई उम्मीद दिखने लगी है। (वार्ता)
लेखक के बारे में
वार्ता
Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई