Daily Horoscope
✕

झंडा विवाद में अब ताइवान नाराज

Written By भाषा
Updated: शुक्रवार, 27 जुलाई 2012 (19:49 IST)
FC
लंदन ओलिंपिक आयोजकों के इस बयान पर विवाद छिड़ गया है कि चीनी दूतावास के अनुरोध पर ताइवान के राष्ट्रीय झंडे को लंदन में सार्वजनिक स्थल से हटा दिया गया। ताइवान ने इस घटनाक्रम पर आपत्ति जताई।

ताइवान के राष्ट्रीय झंडे को लंदन के सबसे व्यस्त शॉपिंग इलाके ‘रीजेंट स्ट्रीट’ से बुधवार को हटाया और इसकी जगह ताइवान ओलिंपिक समिति का झंडा लगाया।

खेल आयोजकों ने कहा है कि उन्होंने चीनी दूतावास की शिकायत के बाद रीजेंट स्ट्रीट एसोसिएशन को ताइवान का झंडा हटाने की सलाह दी।

ताइवान की सत्तारुढ़ कुमोमिंतांग पार्टी के सांसद लो शु लेई ने कहा कि अगर चीन ताइवान के साथ शांतिपूर्ण ढंग से बने रहना चाहता है तो उसे ताइवान का दमन नहीं करना चाहिए। इससे केवल ताइवानी जनता नाराज होगी।

बड़ी संख्या में ताइवानी लोगों ने ऑनलाइन मंचों पर विरोध संदेश लिखे, जबकि एक महिला ने दो छोटे राष्ट्रीय झंडों से खुद को ढंककर लगभग निर्वस्त्र फोटो एक वेबसाइट पर पोस्ट कर दिया जिससे बवाल मच गया।

इससे पहले एक अन्य विवाद में महिला फुटबॉल मैच में उत्तर कोरियाई टीम का परिचय दक्षिण कोरियाई झंडे से कराए जाने पर विवाद छिड़ गया था, जिसके बाद आयोजकों ने इस ‘मानवीय भूल’ के लिए माफी मांगी थी। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई