• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. बीजिंग ओलिम्पिक-2008
  4. »
  5. समाचार
Written By वार्ता
Last Modified: बीजिंग (वार्ता) , रविवार, 24 अगस्त 2008 (20:18 IST)

सफल आयोजन के साथ रोगे बीजिंग से रवाना

सफल आयोजन के साथ रोगे बीजिंग से रवाना -
अंतरराष्ट्रीय ओलिम्पिक समिति के प्रमुख जैक्स रोगे ओलिम्पिक खेलों के उम्मीद से अधिक सफल रहने के बाद आज बीजिंग से रवाना होंगे।

बेल्जियम के रहने वाले 65 वर्षीय रोगे दबाव को नजरअंदाज कर विजेता के रूप में उभरने वाले शख्स के रूप में जाने जाते हैं। अगले साल कोपेनहेगेन में उनके फिर से आईओसी का निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की संभावना है।

क्या उन्हें चुनाव लड़ना चाहिए? इस आशय के सवालों पर रोगे ने कहा मेरे आईओसी के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने के निर्णय पर आलोचकों का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि मेरे निर्णय पर किसी का प्रभाव नहीं पड़ेगा। अगर आप आईओसी के अध्यक्ष हैं तो आपकी ओलोचना होगी।

रोगे के अनुसार मैं संगठन का प्रमुख हूँ, इसलिए मेरी आलोचना हो रही है। मैं इसे व्यक्तिगत तौर पर नहीं लेता। चीन में ओलिम्पिक खेल कराए जाने के अपने निर्णय को उन्होंने सही साबित कर दिखाया।