• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. बीजिंग ओलिम्पिक-2008
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा

चीन-जापान की बदौलत एशियाई झंडा बुलंद

चीन-जापान की बदौलत एशियाई झंडा बुलंद
बीजिंग। चीन और जापान के तैराकों और जिमनास्टों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत बीजिंग ओलिम्पिक खेलों में एशियाई देशों का झंडा बुलंद रखे हुए हैं।

मेजबान देश चीन पदक तालिका में अपने दबदबे से बढ़त कायम रखे हुए हैं। तैराक लियू जिग ने महिलाओं की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में और जिमनास्ट यांग वेई ऑलराउंड स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इससे वह पदक तालिका में 22 स्वर्ण से पहले स्थान पर बरकरार है।

वहीं दूसरी तरफ खेलों का पावरहाउस अमेरिका उससे आधे 10 स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाल चुका है। चीन के कुल 35 और अमेरिका के 34 पदक हैं।

चीन के इन दोनों खिलाड़ियों के साथ जापान के तैराक कोसुके किताजिमा भी सुर्खियों में रही, जिन्होंने 100 मीटर और 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में स्वर्ण पदक अपने नाम कि। आज के दिन अमेरिका के जल पुरुष माइकल फेल्प्स सुर्खियों से बाहर ही रहे।

फ्रांस के एलेन बर्नाड ने तैराकी की पुरुष वर्ग की 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। लियू ने महिलाओं की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में 1.6 सेकंड के समय से विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे हमवतन जियाओ लियूयांग और ऑस्ट्रेलिया की विश्व चैम्पियन जेसिका शिफर तीसरे स्थान पर पहुँचा दिया।

किताजिमा ने पुरुष वर्ग की 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में से अपना दूसरा स्वर्ण पदक हासिल किया। इससे पहले उन्होंने सोमवार को 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में पहला स्वर्ण जीता था।

चीन के यांग ने जिमनास्टिक में पुरुष एकल आल राउंड में स्वर्ण पदक हासिल कर इस सम्मान के लिये अपने आठ साल के इंतजार को समाप्त किया।

पूल में आज तीन रिकार्ड टूटे। किताजिमा ने 200 मीटर फाइनल में विश्व रिकार्ड तोड़ा और फिर आस्ट्रेलिया की महिला चार गुणा 200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले टीम में लियू के साथ यह उपलब्धि हासिल की।

चीन ने निशानेबाजी में भी स्वर्ण पदक जीता। दु लि ने महिलाओं की 50 मीटर थ्री पोजिशन स्पर्धा में सोने का तमगा हासिल किया। वह हालांकि 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में चूक गई थीं। (भाषा)