• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. बीजिंग ओलिम्पिक-2008
  4. »
  5. समाचार
Written By वार्ता

ऑस्ट्रेलिया का विजय अभियान जारी

कोरिया ने चीन को 5-2 से हराया

बीजिंग ओलिम्पिक ऑस्ट्रेलिया
गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का बीजिंग ओलिम्पिक में विजय अभियान जारी है और इस बार उसके विजयी रथ तले दक्षिण अफ्रीका कुचला गया है।

ऑस्ट्रेलिया ने आज दक्षिण अफ्रीका को 10-0 से रौंद दिया जबकि पुरूष हाकी के एक अन्य मुकाबले में दक्षिण कोरिया ने मेजबान चीन को 5-2 से हराया1

पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियनों की तरह खेलते हुए अफ्रीकी टीम को कोई मौका ही नहीं दिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले हाफ में पाँच गोल किए, जबकि दूसरे हाफ में भी उसने पाँच गोल दागे। ऑस्ट्रेलियाई टीम की आक्रमकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने कुल 22 निशाने गोल में साधे। हालाँकि उसे केवल दस में ही सफलता मिली।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एली मैथेसन ने तीन गोल दागे जबकि जैमी डयोर और डेविड गेस्ट ने दो-दो गोल किए। ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले मुकाबले में भी कनाडा को 5-0 से हराया था।

दूसरे मैच में दक्षिण कोरिया ने चीन को हरा दिया। हालाँकि चीन ने पहले आठ मिनट में ही दो गोल कर कोरिया पर बढ़त बना ली थी, लेकिन कोरिया ने अपने शॉर्ट कॉर्नर विशेषज्ञ जांग जोंग हयून के हैट्रिक की बदौलत चीन के खिलाफ मुकाबला जीत लिया।

चीन ने ना यूबो और सांग यी के दो ताबडतोड़ गोल की बदौलत आठ मिनट में दो गोल की बढ़त बना ली, लेकिन दो गोल से पिछड़ने के बाद कोरिया ने चीनी खेमे में हमले बोलने शुरू कर दिए और 14वें मिनट में सियो जांग हो ने गोल कर टीम को 1-2 के स्कोर पर ला दिया।

दो गोल क रने के बाद चीनी खिलाडी लय खो बैठे और उसके बाद उन्हें विपक्षी टीम के खिलाफ गोल करने का कोई मौका नहीं मिल सका1 कोरिया के हयून ने 35 वें मिनट में गोल दाग अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया1 इसके बाद हयून ने 55 वें और 57 वें मिनट में गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की1

कोरिया के काग सियोंग जंग ने खेल समाप्त होने के तीन मिनट पहले एक और गोल कर टीम की जीत में एक और गोल का योगदान दिया1 इस तरह कोरिया ने 5-2 के अंतर से यह मुकाबला जीत लिया।