Hanuman Chalisa
✕

1928 में जली 'ओलिम्पिक मशाल'

Written By WD
Published: शनिवार, 21 जुलाई 2012 (01:33 IST)
FILE
आठवें ओलिम्पिक खेल 1928 में आयोजित किए गए थे और और इसका मेजबान बना एम्सटर्डम और यहीं ओलिम्पिक 'ओलिम्पिक मशाल' के लिए भी मील का पत्थर साबित हुआ।

यहाँ पर सबसे पहली बार एक ऊँची मीनार पर पवित्र ओलिम्पिक मशाल जलाई गई, जो पूरे खेलों के दौरान जलती रही। इसके बाद से ओलिम्पिक खेलों में मशाल की परम्परा शुरु हुई जो 1912 के लंदन ओलिम्पिक तक जारी है।

आठवें ओलिम्पिक खेलों की खासिय त

* आठवें ओलिम्पिक खेलों में एशियाई एथलीटों ने भी स्वर्ण पदक जीते। जापान के मिकियो ओदा ने तिहरी कूद में तथा उनके दलीय साथी योशियूकी सुरूता ने 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में स्वर्ण जीता।

* जर्मन महिला एथलीट लिना रैडके-बैटशॉवर ने 800 मीटर में स्वर्ण पदक जीता। एथलेटिक्स में जर्मनी को मिलने वाला यह पहला स्वर्ण पदक था।

* हंगरी ने तलवारबाजी में स्वर्ण जीता और उसके बाद इस खेल में लगातार छः स्वर्ण जीते।

* आठवें ओलिम्पिक खेलों में महिलाओं को एथलेटिक्स में शामिल किया गया। हालाँकि इससे पहले भी वे टेनिस, गोल्फ, तीरंदाजी, फिगर स्केटिंग, सेलिंग, तैराकी और तलवारबाजी में भाग लिया करती थीं।

* महिलाओं के लिए 100 मीटर दौड़ पहले ट्रैक खेल के रूप में ओलिम्पिक में शामिल हुई। संयुक्त राज्य की बेट्टी रॉबिंसन ने आधे मीटर के अंतर से स्वर्ण जीता। 4 ×100 मीटर रिले में भी उन्होंने रजत पदक जीता।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)