biodatamaker

भारतीय दूतावास ने की वीसा मुद्दों पर खुली सभा

Updated: गुरुवार, 5 जनवरी 2017 (18:55 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में भारतीय दूतावास ने भारतीय समुदाय के वीसा, पासपोर्ट और ओवरसीज सिटीजंस ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड से संबंधित समस्याओं का समाधान करने के प्रयास के तहत अपनी पहली खुली सभा का आयोजन किया।
 
अमेरिका में भारत के नए राजदूत नवतेज सरना ने पिछले महीने अपने सम्मान में भारतीय समुदाय की ओर से आयोजित एक स्वागत समारोह में इस खुली सभा के आयोजन की घोषणा की थी।
 
अमेरिका के न्यूयॉर्क, अटलांटा, ह्यूस्टन, शिकागो और सैन फ्रांसिस्को में अन्य सभी भारतीय वाणिज्य दूतावास ने इसी तरह की खुली सभा आयोजित करने की योजना बनाई है। दूतावास और वाणिज्य दूतावास प्रत्येक पखवाड़े पर अपने परिसर में इसी तरह की खुली सभा का आयोजन करेगा।
 
वॉशिंगटन में खराब मौसम और बहुत कम अवधि की सूचना के बावजूद अनेक आवेदक बड़े उत्साह के साथ खुली सभा में बुधवार को शामिल हुए। कॉनसुलर विंग में दूतावास के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रत्येक आवेदक के मुद्दों को खुद से सुना। खुली सभा में आए लोगों ने व्यक्तिगत शिकायतों के अलावा कई सामान्य मुद्दों को भी उठाया दूतावास के अधिकारियों ने इस पर कार्रवाई की।
 
एक मीडिया विज्ञप्ति में बताया गया कि खुली सभा में शामिल होने वाले लोगों ने दूतावास के इस कदम की सराहना की। (भाषा)
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

अगला लेख