Daily Horoscope
✕

कांग्रेस में जीत का जश्न मनाएंगे भारतीय-अमेरिकी

Updated: शुक्रवार, 30 दिसंबर 2016 (15:54 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी कांग्रेस के लिए 5 भारतीय-अमेरिकियों की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में  देशभर के भारतीय-अमेरिकी अगले सप्ताह वॉशिंगटन में एकत्रित होंगे। उल्लेखनीय है कि  अमेरिकी संसद के लिए अमी बेरा ने लगातार 3री बार जीत दर्ज की, वहीं राजा कृष्णमूर्ति, आर.  खन्ना और प्रमिला जयपाल पहली बार प्रतिनिधि सभा के लिए चुने गए हैं।


 
 
वहीं कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल कमला हैरिस अमेरिकी सीनेट के लिए चुने जाने वाली  पहली भारतीय-अमेरिकी बन गई हैं। नैंसी पेलोसी, सीनेटर टीम केन, सीनेटर मार्क वॉर्नर और  रिपब्लिकन सांसद जॉर्ज होल्डिंग समेत कई शीर्ष नेता इस कार्यक्रम में अपनी शिरकत के लिए  सहमति दे चुके हैं।
 
सिलिकॉन वैली के परोपकारी एवं वेंचर कैपिटलिस्ट एमआर रंगास्वामी ने कहा कि हम कांग्रेस  के चुनाव में जीत दर्ज करने वाले और आगामी राष्ट्रपति के प्रशासन में वरिष्ठ पदों पर नियुक्त  किए जाने वालों को सम्मानित करेंगे। निक्की हेली समेत 2 भारतीय-अमेरिकियों को ट्रंप  प्रशासन में अहम जिम्मेदारी दी गई है और दोनों को इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया  है।
 
रंगास्वामी ने से कहा कि हम आबादी में 1 प्रतिशत के हिस्सेदार हैं और अब संसद में हमारी  भागीदारी 1 प्रतिशत की हो गई है इसलिए निश्चित तौर पर हमने अपनी आबादी के अनुरूप  स्थिति हासिल कर ली है, हालांकि जब हम अपनी तुलना यहूदी-अमेरिकियों से करते हैं तो पाते  हैं कि कुल आबादी में उनकी भागीदारी 2 प्रतिशत की है लेकिन कांग्रेस में वे 10 प्रतिशत तक  हैं। इस लिहाज से हमें लंबा रास्ता तय करना है। (भाषा)
 
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख