Daily Horoscope
✕

भारत से विदेश यात्रा करने में बढ़ी मुश्किलें...

Updated: गुरुवार, 23 मार्च 2017 (11:52 IST)
यूएस तक की यात्रा करने वाले हर दो भारतीय यात्रियों में से एक को मिडिल ईस्ट जैसे दुबई, अबुधाबी, दोहा जैसे एयरपोर्ट से गुजरना पड़ता है। आने वाले शनिवार से इन यात्रियों को एयरपोर्ट पर अपने सभी बड़े इलेक्ट्रानिक डिवाइस जैसे लैपटॉप, टैबलेट, ई-रिडर्स, कैमरा, इलेक्ट्रानिक गेम्स, डीवीडी प्लेयर्स की जांच करानी होगी। इस जांच के घेरे में स्मार्टफोन नहीं है। 
 
इतनी चेकिंग के दौरान एयरपोर्ट लांजेस पर उनके डिवाइस खो जाने का खतरा भी यात्रियों के लिए बना रहेगा। यूएस के होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट ने सेलफोन से बड़े सभी इलेक्ट्रानिक डिवाइस का कैरी ऑन बैग्स, जिन्हें बिना चैकिंग के यात्रा की जा सकती है, में होने पर बैन लगा दिया है। ऐसे यात्री जो अम्मान (जॉर्डन), कायरो (मिस्त्र), इस्तांबुल (टर्की) जेद्दाह और रियाद (सऊदी अरब), कुवैत, दोहा (कतर), दुबई और अबु धाबी से यात्रा करेंगे, उन पर यह नया नियम लगाया जाएगा। 
 
यूएस के द्वारा एयरलांइस को बैन के विषय में बता दिया गया है और 96 घंटों के भीतर इसकी प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दे दिए गए हैं। ऐसे में सभी यात्री जो ऊपर दिए गए किसी भी एयरपोर्ट से यात्रा करेंगे, उन्हें अपने बडे इलेक्ट्रानिक सामान को अपने चैक-इन बैग में रखना होगा।  
 
इस तरह वह यात्री जो मुंबई-दुबई-डलास की फ्लाइट के माध्यम से यूएस पहुंच रहा है, उसे मुंबई में भी अपने लैपटॉप की जांच करानी होगी। एयर इंडिया से यात्रा कर रहे यात्रियों पर यह नियम लागू नहीं होगा। परंतु जेट एयरवेज़ के यात्रियों की जांच होगी अगर उनकी फ्लाइट ऊपर दिए गए एयरपोर्ट से होकर गुज़रेगी। 
 
इन देशों के अलावा, भारत के ऐसे यात्री जो इन जगहों से यात्रा करते हैं इस नियम की ज़द में हैं और बुरी तरह से प्रभावित होंगे क्योंकि यूएस के काफी फ्लाइट इन जगहों से होकर गुज़रती हैं। एशिया पैसिफिक एविएशन की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2016 में, भारत से कुल 2.69 मिलियन यात्री यूएस पहुंचे। इनमें से 1.3 मिलियन यात्री एमिरेट्स, इत्तिहाद, कतर की एयरलाइंस में यात्रा कर यूएस पहुंचे थे जो दुबई, अबुधाबी और दोहा होकर निकलती हैं। 
 
ट्रेवल एजेंट्स ऑफ इंडिया के मुताबिक यूएस और यूके द्वारा बढ़ाए गए ये नियम यात्रियों को डरा रहे हैं। यात्रियों को लगता है कि अगर इंटेलीजेंस सर्विस को लगता है कि आतंकी किसी प्लेन, जो खाड़ी के देशों से शुरू हुए हैं, को बम से उड़ा सकते हैं तो उन्हें इन जगहों से जाना ही नहीं चाहिए। 
 
 
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

अगला लेख