ramcharitmanas

कुशल, कार्यरत और अंग्रेजी भाषी प्रवासियों को जगह देना चाहता है अमेरिका

Updated: बुधवार, 17 जनवरी 2018 (12:08 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में ट्रंप प्रशासन के एक शीर्ष अधिकारी ने प्रवासियों के लिए योग्यता आधारित व्यवस्था के बारे में संकेत देते हुए बताया कि उन्हें कुशल, कार्यरत और अंग्रेजी  बोलने वाले प्रवासियों से कोई दिक्कत नहीं है।
 
अधिकारी ने बताया कि ऐसे प्रवासी दुनिया के किसी भी हिस्से से हो सकते हैं, बस वे इन योग्यताओं को पूरा करते हों। अगर ऐसी कोई नीति बनाई और लागू की जाती है तो इससे  भारत जैसे देशों को लाभ हो सकता है जिसके ज्यादातर लोग इस मापदंड को पूरा करते हैं।
 
अधिकारी ने बताया कि ट्रंप प्रशासन अमेरिका के राष्ट्रीय हितों को पूरा करने के लिए आव्रजन प्रणाली में सुधार करना चाहता है और हम चाहते हैं कि दुनिया के किसी भी हिस्से  से लोग आएं, वे इस देश को प्यार करते हों, यहां के लोगों से प्यार करते हों, जो कुशल हों, प्रतिभाशाली हों, जो अंग्रेजी भाषा बोलते हों, जो हमारे मूल्यों और जैसी जिंदगी हम  जीते हैं और उसका समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हों। 
 
अधिकारी ने कहा कि हम सभी पृष्ठभूमियों या दुनिया के किसी भी स्थान के व्यक्तियों को अमेरिका में आने देना चाहेंगे लेकिन उनकी योग्यता तथा सफलता की संभावना के आधार पर। ऐसे किसी भी विदेशी नागरिक को स्वीकार नहीं किया जाएगा, जो आतंकवाद से संबंधित अपराध करे या आतंकवाद का समर्थन करने की साजिश रचे और हमारा लक्ष्य  सभी रूपों में आतंकवाद का खात्मा करना है चाहे वह कहीं से भी पैदा हुआ हो। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख