sundarkand

नासा प्रतियोगिता में भारतीय टीम को मिला ‘टीम स्पिरिट अवॉर्ड’

Updated: शुक्रवार, 1 जुलाई 2016 (12:43 IST)
ह्यूस्टन। इंजीनियरिंग कर रहे 13 भारतीय छात्रों के एक समूह ने नासा की प्रतिष्ठित वैश्विक प्रतियोगिता में ‘टीम स्पिरिट अवॉर्ड’ जीत लिया है। यह प्रतियोगिता रिमोट के जरिए संचालित होने वाले वाहनों को शुरू से डिजाइन करने और बनाने के लिए आयोजित की गई। भारतीय टीम में चार लड़कियां और शेष लड़के हैं।


 
मुंबई स्थित मुकेश पटेल स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट की टीम ‘स्क्रूड्राइवर्स’ ने नासा जॉनसन स्पेस सेंटर के न्युट्रल ब्योएंसी लैब में आयोजित मेट इंटरनेशनल आरओवी कंपीटिशन में ‘अलोहा टीम स्पिरिट’ पुरस्कार जीता है।
 
यह पुरस्कार उस टीम को दिया जाता है जो टीम के भीतर उत्साह, आदर्श संवाद दिखाती है, दूसरी टीम्स की मदद करती है और अच्छा संबंध रखती है और जिसकी टीम की जर्सी सबसे अच्छी होती है।
 
पूरी टीम ने इस प्रतियोगिता में अपनी संस्कृति की झलक पेश करने के लिए भारतीय परिधान- साड़ियां और कुर्ते पहने थे।
 
स्क्रूड्राइवर्स टीम के उत्साहित सदस्यों ने बताया कि दो जजों ने उनके पास आकर कहा कि सभी जज अपने फैसले को लेकर इतने एकमत और स्पष्ट थे कि किसी अन्य टीम को स्पिरिट के लिए नामित तक नहीं किया गया था।
 
नासा की 15वीं वार्षिक अंतरराष्ट्रीय आरओवी प्रतियोगिता में इस टीम का मुकाबला चीन, स्कॉटलैंड, रूस, अमेरिका, कनाडा, आयरलैंड, मेक्सिको, नॉर्वे, डेनमार्क, मिस्र, तुर्की और पोलैंड जैसे देशों की 40 टीमों से था।
 
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख