ganesh chaturthi
✕

भारतीय-अमेरिकी सीमा नंदा बनीं डेमोक्रेटिक पार्टी की सीईओ

Updated: सोमवार, 30 जुलाई 2018 (15:12 IST)
वॉशिंगटन। भारतीय अमेरिकी सीमा नंदा को विपक्षी दल डेमोक्रेटिक पार्टी का सीईओ नियुक्त किया गया है। पद संभालने के बाद नंदा ने देश के लिए काम करने और अमेरिका के सभी कोनों में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवारों का निर्वाचन सुनिश्चित करने की कसम ली। नंदा ने कहा कि हम अपने देश की आत्मा, अपने लोकतंत्र और हमारे अवसरों के लिए लड़ रहे हैं।


 
डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टी की नेशनल कमेटी की सीईओ का पद संभालने वाली नंदा पहली भारतीय अमेरिकी हैं। नंदा ने 23 जुलाई को डीएनसी के सीईओ का पद संभाला। डीएनसी की रोजमर्रा की गतिविधियों और फैसलों की जिम्मेदारी नंदा पर होगी।

 
नंदा ने कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी का समर्थन करना, बच्चों के लिए बेहतर भविष्य का निर्माण करने जैसा ही है। उन्होंने कहा कि मैंने अपने दो बच्चों से वादा किया है कि हम ऐसा अमेरिका विकसित करने का हरसंभव प्रयास करेंगे जो सुंदर, स्वतंत्र और सभी के लिए समान हो जहां सभी के लिए समान अवसर उपलब्ध हों। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख