Hanuman Chalisa

राजन, अमेरिका में विशिष्ट प्रोफेसर बने

शिकागो। शिकागो यूनिवर्सिटी ने 9 जनवरी को जारी अपनी एक घोषणा में कहा है कि भारतीय-अमेरिकी अर्थशास्त्री रघुराम राजन को विश्वविद्यालय में विशिष्ट सेवा प्रोफेसरशिप के लिए चुना गया है। यूनिवर्सिटी के बयान में कहा गया है कि यूनिवर्सिटी के बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस से हैं, उन्हें कैथरीन डुसाक मिलर डिस्टिंगुइश्ड सर्विस प्रोफेसर ऑफ फाइनेंस नियुक्त किया गया है।


 
विदित हो कि राजन सितंबर, 2013 से सितम्बर 2016 तक भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2003 से 2006 के दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में मुख्य अर्थशास्त्री और शोध निदेशक का कार्य भी किया है। विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित जीवनी में कहा गया है कि राजन की शोध संबंधी रुचि बैंकिंग, कॉरपोरेट फाइनेंस और आर्थिक विकास में है।
 
वे एक प्रसिद्ध पुस्तक 'सेविंग कैपिटलिज्म फ्रॉम द कैपिटलिस्ट्‍स' के सह लेखक और 'फॉल्ट लाइंस : हाउ हिडन फ्रेक्चर्स स्टिल थ्रेटेन द वर्ल्ड इकॉनॉमी' के लेखक हैं। इस पुस्तक को वर्ष 2010 में सर्वश्रेष्ठ व्यवसायिक पुस्तक का फाइनेंशियल टाइम्स-गोल्डमैन सैक्स प्राइज दिया गया था।

वे ग्रुप ऑफ थर्टी के सदस्य हैं और वे 2011 में अमेरिकन फाइनेंस असोशिएशन के अध्यक्ष भी रहे। इसके साथ ही वे अमेरिकन अकादमी ऑफ आर्ट्स एंड साइंसेज के सदस्य भी रहे हैं। राजन को बहुत सारे पुरस्कार मिले हैं और वर्ष 2016 में उन्हें बैंकर सेट्रल मैगजीन सेंट्रल बैंक गवर्नर घोषित किया गया था। 

 
Show comments

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

बेमिसाल बच्‍चे अदृश्‍य शक्‍तियों से मचाएंगे धमाल, अभिषेक छजलानी की कॉमिक्‍स में खुलेंगे रहस्‍य, देश के दुश्‍मनों को देंगे पटखनी

London Trip: सड़कें संकरी, फुटपाथ चौड़े, फिर भी जाम नहीं लगता

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

ट्रंप समेत 13 टॉप लीडर ईरान की HIT लिस्ट में, जानिए कौन-कौन हैं वे नेता

Chaturmas Fasting Rules: चातुर्मास में क्या खाएं और क्या नहीं, अपना लिए ये नियम तो होंगे 5 फायदे

अगला लेख