biodatamaker
✕

मिस वर्ल्ड पैजन्ट की शीर्ष 20 प्रतियोगियों में प्रियदर्शिनी को दूसरा स्थान

Updated: गुरुवार, 22 दिसंबर 2016 (13:50 IST)
मैरीलैंड। यहां एमजीएम नेशनल हार्बर में 18 दिसंबर को आयोजित हुई 66 वीं वार्षिक मिस वर्ल्ड पैजन्ट, 2016 में दिल्ली में रहने वाली प्रियदर्शिनी चटर्जी को पहला स्थान हासिल होने की उम्मीद थी लेकिन उनकी यह उम्मीद पूरी नहीं हो सकी क्योंकि इस स्थान पर प्यूरितो रिको की 19 वर्षीय स्टेफनी डेल वैल ने विजेता का ताज जीता।
 

 

बीस वर्षीय चटर्जी गुवाहाटी में पैदा हुई थी और समाजशास्त्र की छात्रा हैं और भारत के उत्तरपूर्वी क्षेत्र से मिस वर्ल्ड पैजन्ट में भाग लेने वाली वे पहली प्रतियोगी हैं और अगर वे प्रतियोगिता को जीतने में सफल होतीं तो वर्ष 2000 में मिस वर्ल्ड जीतने वाली प्रियंका चोपड़ा के बाद दूसरी भारतीय होतीं।

पैजन्ट में दिखाए गए उनके इंट्रोडक्शन वीडियो में उन्होंने कहा है कि 'समय जितनी पुरानी सभ्यता का प्रतिनिधित्व करके बहुत खुश हैं जोकि असंख्य संस्कृतियों, परम्पराओं, भाषाओं और धर्मों की भूमि है।'ब्यूटी विद के परपज खिताब के पांच दावेदारों में भी वे शामिल रहीं लेकिन इसका खिताब अंतत: मिस इंडोनेशिया ने जीता।

मिस वर्ल्ड को जीतने वाली भारतीय सुंदरियों में रीता फारिया (1966), ऐश्वर्या राय (1994), डायना हेडन (1997) और युक्ता मुखी (1999) भी शामिल हैं। मिस वर्ल्ड पैजन्ट को ब्रिटेन में एरिक मोर्ली ने स्थापित किया था और इस प्रतियोगिता में चुनौतियों, साक्षात्कारों से विजेता प्रतियोगियों को सिद्ध करना होता है कि वे 'एक उद्देश्य के प्रति समर्पित' सुंदरी हैं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

कब मनाया जाएगा आचार्य विद्यासागर का जन्‍मोत्‍सव, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें...

कौन थे महर्षि वाल्मीकि? कब मनाई जाएगी उनकी जयंती? जानिए उनके बारे में रोचक बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

अगला लेख