Daily Horoscope
✕

जानिए NRI के लिए पैन कार्ड कितना ज़रूरी है

Updated: शुक्रवार, 25 नवंबर 2016 (14:44 IST)
नोटबंदी ने सारे देश और बाहर रह रहे भारतीयों (अप्रवासी) के सामने नोट बदलवाने की समस्या खड़ी कर दी। जहां भारत में रह रहे नागरिक जरूरी कागज़ात के साथ ही पुराने नोट बदलवा सकते हैं, वहीं इस तरह के पेपर्स की जरूरत अप्रवासी भारतीयों को भी है। इन पेपर्स में पैन कार्ड का महत्व बहुत अधिक है। जानिए अप्रवासी भारतीयों के लिए पैन कार्ड की कितनी है अहमियत... 


 
 
क्या एनआरआई के पास पैन कार्ड होना जरूरी है? क्या आपका पैन कार्ड यहां चलेगा? 
 
अगर बात पैन कार्ड की हो रही है तो अक्सर दो सवाल ही पूछे जाते हैं। पहला अगर आपके पास एक पैन कार्ड हो तो क्या आपको भारत में टैक्स रिटर्न देना होगा। दूसरा क्या सभी एनआरआई को पैन कार्ड लेकर ही भारत आना चाहिए। 
 
भारत में टैक्स देने के लिए जरूरी बातें 
 
आपको भारत में पैन कार्ड होने की जरूरत तभी है अगर आपकी पर्सनल आय भारत में टैक्स चुकाने के दायरे में आती है। भारत में ऐसे करोड़ों  लोग हैं जिनका पैन कार्ड है परंतु उनकी आय टैक्स की रेंज में नहीं आती। 
 
भारत में ऐसा कोई नहीं जिसके तहत हर व्यक्ति को आय पर टैक्स चुकाना होता है। सिर्फ वे ही टैक्स के दायरे में आते हैं जिनकी आय एक नियत आय से अधिक होती है, इसलिए आपकी आय इस नियत आय से ऊपर होने पर ही आपको टैक्स देना होगा। जिसके लिए भारत में बना हुआ पैन कार्ड जरूरी है। 
 
भारत में बहुत से लोग पैन कार्ड का उपयोग बैंक अकांउट खुलवाने के लिए करते हैं। साथ ही  यह एक पहचान पत्र के रूप में भी काफी उपयोग होता है। 
 
क्या भारत आ रहे अप्रवासी भारतीयों के लिए पैन कार्ड जरूरी है? 
 
एनआरआई, पीआईओ और भारत आ रहे विदेशियों के लिए पैन कार्ड जरूरी नहीं है।  बहुत से अप्रवासी भारतीय, जिनके पास विदेश का पासपोर्ट होता है, पैन कार्ड भी बनवा लेते हैं। यही नियम भारत रह रहे नागरिकों पर भी लागू होता है, जो भारत में रहते हैं और नॉन-रेसिडेंट लेकर रख लेते हैं। भारतीय में जन्मे नागरिक और भारत की यात्रा पर आए विदेशियों को कई बार ऐसी परिस्थिति आ सकती है कि उन्हें पैन कार्ड की जरूरत आ जाए। उदाहरण के लिए, अगर गाड़ी खरीदनी हो। जब इस तरह की स्थिति बने, एनआरआई सिर्फ फॉर्म 60 भर सकते हैं। यह फॉर्म आपको पैन कार्ड से छुटकारा दिला देगा। 
 
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया

अगला लेख