Hanuman Chalisa
✕

प्रवासी भारतीयों की शिकायतों के ऑनलाइन निवारण हेतु समिति गठित

Updated: बुधवार, 17 जनवरी 2018 (12:59 IST)
लखनऊ। प्रवासी भारतीयों की शिकायतों के ऑनलाइन निस्तारण के लिए जिला स्तर पर 6 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।
 
प्रमुख सचिव आलोक सिन्हा ने बताया कि विभिन्न देशों में निवास कर रहे उत्तरप्रदेश के लोगों के हितों को ध्यान में रखने और उनकी शिकायतों का अविलंब समाधान करने के लिए एक नई वेबसाइट बनाई गई है, जो 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।
 
उन्होंने बताया कि इस वेबसाइट का संचालन उद्योग बंधु स्थित 'यूपीएनआरआई शिकायत निवारण केंद्र' से होगा। शिकायतों के अविलंब निस्तारण और समय से मामलों  की सुनवाई के लिए जिला स्तर पर बनाई गई समिति कार्य करेगी।
 
प्रमुख सचिव के अनुसार इस समिति में जिलाधिकारी को अध्यक्ष, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  को सदस्य, विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी या उपाध्यक्ष द्वारा नामित अधिकारी को सदस्य, मुख्य विकास अधिकारी को सदस्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी को  सदस्य तथा उप्र वित्तीय निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक को सदस्य सचिव नामित किया गया है।
 
वेबसाइट में प्राप्त शिकायतों के समय से निबटारे के लिए प्रत्येक स्तर पर व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जनपद में जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक (सीओ) तथा संबंधित विकास प्राधिकरणों के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उपाध्यक्ष प्रवासी भारतीयों की वेबसाइट पर प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित  करेंगे। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख