biodatamaker

भारतीय-अमेरिकी चिकित्सक पर 95 लाख डॉलर की धोखाधड़ी का आरोप

Updated: शनिवार, 24 सितम्बर 2016 (13:02 IST)
वॉशिंगटन। अलबामा में भारतीय मूल के 48 वर्षीय एक अमेरिकी चिकित्सक पर बिना जरूरत के स्वास्थ्य परीक्षण करने और मरीज को नियंत्रित दवाएं लिखने के लिए 95 लाख डॉलर की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है।


 

 
अमेरिका के न्याय विभाग ने शुक्रवार को कहा कि शैलेन्द्र अग्रवाल नाम के चिकित्सक ने अपना गुनाह कबूल करने के लिए समानांतर रूप से याचिका दायर की और उसने 67 लाख डॉलर का जुर्माना देने के साथ ही हंट्सविले के टर्नर स्ट्रीट दक्षिण पश्चिम में स्थित अपने पूर्व क्लिनिक को कुर्क किए जाने पर भी सहमति जताई है।
 
उसकी समझौता याचिका के मुताबिक इससे पहले अग्रवाल ने मेडिकेयर को 28 लाख डॉलर और ब्लू क्रॉस को 45,843 डॉलर का पुनर्भुगतान किया था। चिकित्सक ने अपनी व्यावसायिक सीमाओं से बाहर जाकर मरीज को नियंत्रित दवाएं सुझाई थीं, जो वैध नहीं हैं। इसके अलावा उसके ऊपर जुलाई 2012 में अस्पताल और ब्लू क्रॉस ब्लू शील्ड ऑफ अलबामा के साथ धोखाधड़ी करने का भी आरोप है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख