kundali milan
✕

ओबामा ने भारतीय मूल की अमेरिकी को मलेशिया की राजदूत नामित किया

Updated: शुक्रवार, 17 जून 2016 (11:22 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारतीय मूल की राजनयिक कमला शिरीन लखधीर को मलेशिया में अमेरिका की अगली राजदूत के तौर पर नामित किया है।
 
अगर सीनेट कमला की नियुक्ति की पुष्टि कर देता है तो वह मलेशिया में अमेरिका की अगली राजदूत होंगी। वह जोसेफ वाई युन की जगह लेंगी।
 
व्हाइट हाउस ने लखधीर के साथ अन्य कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक नियुक्तियों की भी घोषणा की। लखधीर 2011 से 2015 तक राजनीतिक मामलों के लिए विदेश उप मंत्री के कार्यकारी सहायक के तौर पर विदेश सेवा वर्ग के काउंसलर की एक करियर सदस्य थीं।
 
ओबामा ने कहा, ‘अमेरिका जिन महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना कर रहा है, मुझे विश्वास है कि ये अनुभवी और मेहनती लोग उससे निपटने में हमारी मदद करेंगे और उनकी सेवा के लिए मैं उनका आभारी हूं। इनके साथ काम करने को लेकर मैं आशान्वित हूं।’ लखधीर 2009 से 2011 के दौरान बेलफास्ट, उत्तरी आयरलैंड, ब्रिटेन में अमेरिका की महावाणिज्यदूत के तौर पर सेवा दे चुकी हैं।
 
वह 2001 से 2005 तक बीजिंग में अमेरिकी दूतावास में एक पॉलिटिकल ऑफिसर के तौर पर कार्यरत थीं।
 
1991 में विदेश सेवा में शामिल होने के बाद लखधीर ने इंडोनेशिया में पॉलिटिकल ऑफिसर और सउदी अरब में काउंसलर ऑफिसर के तौर पर सेवा दी।
 
उन्होंने हार्वर्ड कॉलेज से अपनी बीए की पढ़ाई की और नेशनल वार कॉलेज से एमएस की डिग्री हासिल की।
 
कमला के पिता नूर लखधीर का जन्म 1920 के दशक के मध्य में मुंबई में हुआ था।
 
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

संविधान की रोशनी में बदल जाता है कलम का दायरा

गोभी में केमिकल की मिलावट कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये तरीके, यहां करें शिकायत

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

अगला लेख