Hanuman Chalisa
✕

ओबामा ने दिया एच-1बी वीजा मुद्दे पर गौर करने का आश्वासन

Written By भाषा
Updated: मंगलवार, 27 जनवरी 2015 (11:44 IST)
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आश्वासन दिया है कि वह अमेरिका में आव्रजन व्यवस्था में अपने व्यापक सुधार के तहत एच-1बी वीजा मुद्दे पर भारत की चिंताओं पर गौर करेंगे।
 

अमेरिकी अधिकारियों ने आज कहा कि ओबामा ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया कि उनकी सरकार एच-1बी वीजा से जुड़े मुद्दों पर भारत सरकार के संपर्क में रहेगी। एच-1बी वीजा पर ज्यादातर भारतीय आईटी पेशेवर अमेरिका जाते हैं।
 
उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बेन रोड्स ने ओबामा के साथ भारत आए अमेरिकी पत्रकारों को बताया, ‘मुझे लगता है कि राष्ट्रपति ने यह संकेत दिया है कि यह (एच-1बी वीजा) ऐसा मुद्दा जिसको हम आव्रजन कानून में व्यापक सुधार के तहत हल करना चाहते हैं। अमेरिकी संसद के साथ आव्रजन कानून में सुधार के लिए प्रयास चल रहे हैं और हम इस प्रकार के मुद्दों को उस प्रक्रिया में शामिल करेंगे और ऐसा करते समय हम भारत सरकार के साथ भी संपर्क में रहेंगे।’ 
 
दोनों नेताओं के बीच कल हुई द्विपक्षीय बातचीत के संबंध में पूछे जाने पर रोड्स ने कहा कि आव्रजन के कुछ पहलुओं पर भारत की चिंताओं को उच्चतम स्तर पर उठाया गया।
 
उन्होंने कहा, ‘उन्होंने (मोदी और ओबामा) अमेरिका में आव्रजन कानून में सुधार के संबंध में मौजूदा बहस पर चर्चा की।’ 
 
रोड्स ने कहा, ‘भारत सरकार ने इस मुद्दे को उठाया जैसा कि वे नियमित तौर पर करते रहे हैं। इसमें आमतौर पर एच-1बी वीजा मुद्दा शामिल है।’ पिछले साल नवंबर में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने लाखों की संख्या में अवैध रूप से अमेरिका में काम कर रहे लोगों को प्रत्यर्पण से बचाने के लिए अमेरिका की ‘खंडित’ आव्रजन प्रणाली में सुधार के लिए जबरदस्त सुधार उपायों की घोषणा की थी।
 
इस योजना से अमेरिकी नागरिकों एवं वैध स्थायी निवासियों के माता-पिता को देश में अस्थायी तौर पर रहने दिया जाएगा। यह उपाय उन लोगों पर लागू होंगे जो पिछले पांच साल से अमेरिका में रह रहे हैं। 

ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें। 

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

कब है सरदार पटेल जयंती? क्यों कहा जाता है उन्‍हें लौह पुरुष? जानें उनसे जुड़ी अनसुनी बातें

मीराबाई जयंती 2026: क्या कृष्ण भक्ति में लीन मीरा सचमुच मूर्ति में समा गई थीं? जानिए उनकी जिंदगी के 5 अनोखे रहस्य!

मूर्खता भी बन सकती है कृत्रिम बुद्धिमत्ता, AI पर क्यों आमने-सामने हैं अमेरिका और चीन

कब मनाया जाएगा आचार्य विद्यासागर का जन्‍मोत्‍सव, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें...

कौन थे महर्षि वाल्मीकि? कब मनाई जाएगी उनकी जयंती? जानिए उनके बारे में रोचक बातें