biodatamaker

भारतीय-अमेरिकी ज्योतिषी का कार दुर्घटना में निधन

Updated: बुधवार, 13 सितम्बर 2017 (16:49 IST)
सुनीता सोहराब जी।
 
फ्रेस्नो, कैलिफोर्निया।सिलिकॉन वैली के ज्योतिषी दीपक कुमार- जिन्हें मास्टर  दीपक जी के नाम से जाना जाता था- का 5 सितंबर की सुबह एक कार दुर्घटना में  निधन हो गया। कार दुघर्टना फ्रेस्नो कैलिफोर्निया के पास हुआ। दुर्घटना में चार अन्य  लोगों की मौत हो गई।  
 
फ्रेस्नो काउंटी कोरोनर के कार्यालय के अनुसार दुर्घटना में मृत दो लोगों की पहचान कर  ली गई है। इनके नाम विनोद कुमार (66) और कुलदीप कुमार (64) हैं जोकि यूनियन  सिटी, कैलिफोर्निया के रहने वाले थे।  
 
फ्रेस्नो काउंटी के एक प्रवक्ता टोनी बोट्टी ने इंडिया वेस्ट को बताया कि उनका कार्यालय  अभी तीन शेष लोगों की पहचान करने में लगा है लेकिन वे मास्टर दीपक की मौत की  पुष्टि नहीं कर सके हैं।
 
बोट्‍टी का कहना है कि ' इन सबके शव बुरी तरह जल गए थे। तीन लोगों की पहचान  का पता लगाने के लिए हम डीएनए और दांतों के रिकॉर्ड से पहचानने की कोशिश कर  रहे हैं। शवों की पहचान के लिए परिजनों की मदद ली गई है।  
 
ग्वेन डो का कहना है कि मास्टर जी उनके रेडियो स्टेशन देसी 1170 पर प्रति सप्ताह दो  बार रेडियो शो करते थे। पर उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि भारतीय-अमेरिकी  ज्योतिषी कार दुर्घटना के एक शिकार हो सकते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई  पोस्ट में भी कहा गया है कि मास्टर दीपक इस घटना में मारे गए हैं।
 
दुर्घटना की अभी भी जांच चल रही है। दुर्घटनाग्रस्त कार 2009 मर्सिडीज की पहचान  नहीं की जा सकी है। वह एक चौराहे के स्टॉप साइन पर रुकने में असफल रहा और कार उलट गई। दुर्घटना के बाद कार में आग लग गई और इसमें सवार लोग बुरी तरह  जल गए। दुर्घटना का कारण ड्रग्स या अल्कोहल को नहीं बताया जा रहा है।
 
देसी 1170 की ओर से भी फेसबुक पर पोस्ट जारी की गई है जिसमें मास्टर दीपक के  निधन की सूचना दी गई है। वे पिछले 25 वर्षों से अमेरिका में रह रहे थे और उन्होंने  मात्र 13 वर्ष की आयु से ज्योतिष सीखा था।  
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

अगला लेख