suvichar

ट्रंप ने भारतीय-अमेरिकी को पेरू का राजदूत नियुक्त किया

Updated: गुरुवार, 29 जून 2017 (10:29 IST)
वॉशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल के अमेरिकी कृष्णा आर. उर्स को पेरू में अमेरिका का नया राजदूत नियुक्त किया है। वर्ष 1986 से सेवारत अमेरिकी राजनयिक उर्स इस समय मैड्रिड में अमेरिका के प्रभारी हैं। वहां वे मिशन के उपप्रमुख भी रहे हैं।

विदेश मंत्रालय की 3 दशक की सेवा के दौरान उर्स ने आर्थिक मुद्दों पर विशेष दक्षता हासिल की है। इसके अलावा उन्होंने दक्षिण अमेरिका के एंडियन क्षेत्र में विस्तारित नीतिगत अनुभव हासिल किया है।

मीडिया में जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि वे 7 अमेरिकी दूतावासों में सेवारत रहने के अलावा वॉशिंगटन, डीसी में वरिष्ठ नेतृत्व वाले पदों पर रह चुके हैं। उर्स ने टेक्सास विश्वविद्यालय से एमएस और जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय से बीएस की डिग्री ली है। वह हिन्दी और तेलुगु के अलावा धाराप्रवाह स्पेनिश बोल लेते हैं। (भाषा)
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

ब्रिक्स से भारत क्या हासिल कर सकता है...?

सत्य, प्रेम, करुणा से लेकर राम हरि और जयजगत तक विनोबा भावे का सर्वोदय दर्शन!

ईरान-अमेरिका युद्ध का नया दौर, फिर बढ़ीं तेल की कीमतें

रोजाना अपनाएं ये 10 जादुई आदतें, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर और चेहरे पर आएगा गजब का ग्लो

डॉ अंजना चक्रपाणि मिश्र की दो नवीन कृतियों 'मन अनहद नाद' और 'अनकहे से संवाद' का भव्य विमोचन

अगला लेख