biodatamaker
✕

कैंटकी के कैंसर इंस्टीट्‍यूट में 'ध्यान कक्ष'

Updated: सोमवार, 12 जून 2017 (14:29 IST)
कैंटकी, यूएसए। कैंटकी के नए तीन करोड़ 80 लाख डॉलर की कीमत वाले कैंसर इंस्टीट्‍यूट में एक ध्यान कक्ष भी होगा। विदित हो कि नॉर्टन कैंसर हैल्थकेयर, लुइसविले के ब्राउनसबरो शहरी क्षेत्र में  (कैंटकी, यूएसए) तीन करोड़ 80 लाख की लागत वाले में एक 'ध्यान कक्ष' भी बनाया जाएगा और इसमें एक व्यक्ति की सम्पूर्ण देखरेख पर ध्यान केन्द्रित ‍किया जाएगा।
 
बीमारों के समूचे स्वास्थ्य की देखरेख हेतु एवं बिना किसी सहायता से खड़ी इमारत में महत्वपूर्ण स्थानों पर व्हाइट, पिंक नॉएस भी उपलब्ध होगा जो कि हीलिंग गार्डन और एक छोटे से अनौपचारिक बार, शराब की दुकान की भी जगह होगी।
 
इसके प्रस्तावित 48 हजार 591 वर्गफुट वाले भवन का निर्माण अक्टूबर 2018 तक पूरा हो जाएगा। नॉर्टन की हैल्थकेयर रिलीज के अनुसार देश के इस भाग में कैंसर के सबसे ज्यादा मामले यहीं देखे जाते हैं। कैंसर अस्पताल में ध्यान कक्ष को शामिल किए जाने से हिंदुओं ने खुशी जाहिर की है। नेवादा में हिंदू नेता राजन जेड ने कहा कि यह सही दिशा में उठाया गया कदम है। भवन में 'ध्यान कक्ष' के होने से वातावरण में धार्मिकता का संचार होगा और यह मरीजों, उनके परिचितों, मित्रों तथा स्टाफ व मिलने वालों को ध्यान, प्रार्थना के लिए एक समुचित स्थान होगा।
 
राजन ने यह भी कहा कि 'ध्यान ही ब्रह्म है' तथा इस बात पर जोर दिया कि सभी नए अस्पतालों, स्वास्थ्य केन्द्रों में ऐसे कक्ष बनना चाहिए। अवॉर्ड विजेता नॉर्टन हैल्थकेयर की स्थापना 1886 में की गई थी और लुईसविले इसका केन्द्र है। इसके पांच बड़े अस्पतालों समेत 13 केयर सेंटर्स हैं और इससे जुड़े 190 डॉक्टर्स अपनी सेवाएं देते हैं। विदित हो कि यह ईसाई धर्म से जुड़ा स्वास्थ्य संस्थान है जो कि सभी प्रकार के चर्चों को अपनी सेवाएं देने में विश्वास करता है। 
 
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

अगला लेख