sawan somwar

जॉन चैम्बर्स ने यूएस-इंडिया स्ट्रेट्रिजिक पार्टन‍रशिप फोरम बनाया

Updated: शुक्रवार, 11 अगस्त 2017 (11:22 IST)
नई दिल्ली। यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल के प्रमुख जॉन चैम्बर्स ने यहां दो अगस्त से यूएस चैम्बर ऑफ कॉमर्स की मदद से एक यूएस-इंडिया स्ट्रेट्रिजिक पार्टनरशिप फोरम का गठन किया और इसकी आधिकारिक रूप से शुरुआत की घोषणा भी की।   
 
उल्लेखनीय है कि जॉन चैम्बर्स सिस्को सिस्टम्स इन्कॉ के कार्यकारी चेयरमैन भी हैं। इडिया वेस्ट के स्टाफ रिपोर्टर का कहना है कि उन्होंने नई दिल्ली में फोरम के औपचारिक रूप से सक्रिय होने की जानकारी दी। विदित हो कि चैम्बर्स यूएसआईएसपी एफ के अध्यक्ष के तौर पर भी काम करते रहेंगे।
 
समाचार पत्र न्यू यॉर्क डेली न्यूज में छपी खबर के मुताबिक फोरम का काम दुनिया के दो बड़े लोकतांत्रिक देशों में कारोबारी संबंधों को दोबारा से तय करने और दोनों के बीच संबंधों का विस्तार करने और मौजूद संगठन को अमेरिकी चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स का अम्ब्रेला संगठन बनाना है।  
 
समाचार पत्र की रिपोर्ट में कहा गया है कि चैम्बर्स ने आज जिस आशय की घोषणा की है,  उसका उद्देश्य संगठन को भविष्य के लिए नया रूप देना है। नए संगठन में जो लोग शामिल किए गए हैं, उनमें से एक मुकेश आघी हैं जोकि पूर्व प्रमुख की हैसियत से काम करते रहेंगे। बोर्ड में पेप्सीको की इंदिरा नूयी और मास्टरकार्ड इन्कॉ के अजय बंग भी शामिल हैं। 
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

अगला लेख