Hanuman Chalisa

टेक्सास के शहर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए तैयार

Updated: सोमवार, 20 जून 2016 (12:25 IST)
ह्यूस्टन। दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के लिए टेक्सास के शहर पूरी तरह तैयार  हैं और मंगलवार को बड़ी संख्या में योग के प्रति रुझान रखने वाले लोग इस प्राचीन भारतीय  पद्धति का अभ्यास करेंगे।


 
भारतीय महावाणिज्य दूतावास मंगलवार को डाउनटाउन के डिस्कवरी ग्रीन में प्रलय योग  स्टूडियो के साथ मिलकर यह आयोजन करने जा रहा है जिसमें पतंजलि योगपीठ तथा ह्यूस्टन  के अन्य योग स्कूल भी सहयोग देंगे।
 
भारतीय महावाणिज्य दूत अनुपम राय ने बताया कि ह्यूस्टन तथा कई संस्थानों के विभिन्न  वर्गों के लोगों को बड़ी संख्या में समुचित तरीके से सालाना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के  लिए एकत्र कर हमें बहुत खुशी हो रही है। 
 
राय ने कहा कि मैं ह्यूस्टन के सभी लोगों को योग करने और इस आयोजन में, योग के संवाद  सत्रों में तथा योग मेले में सक्रिय रूप से भागीदारी करने के लिए प्रोत्साहित करता हूं ताकि  शांति और सद्भाव के लिए योग के संदेश का प्रसार हो सके। 
 
ह्यूस्टन के जॉन्सन स्पेस सेंटर सहित टेक्सास के अन्य बड़े शहरों में विभिन्न जगहों पर अन्य  आयोजन भी किए जाएंगे। (भाषा) 
 
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

अगर गालियों से समाज का पतन होता है तो इसकी शुरुआत आपके बेडरूम से हो चुकी है

श्रावण मास में शाक खाना क्यों है वर्जित?

हिन्दी कविता: हम पर करो उपकार

शिक्षामंत्री के इस्तीफे पर बड़ा संदेश: यह किसी की जीत नहीं, राष्ट्रहित में लिया गया फैसला है

पुण्यतिथि विशेष: डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जीवन परिचय और महत्वपूर्ण कार्य

अगला लेख