dharma sangrah

आनंद कुमार की अमेरिकी भारतीयों से अपील

Updated: गुरुवार, 24 अगस्त 2017 (12:29 IST)
न्यू यॉर्क। प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयारी कराने वाली पटना की चर्चित संस्था सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार ने अमेरिका में बसे भारतीय मूल के नागरिकों को भी मार्गदर्शन दिया। उन्होंने देश को ज्ञान के क्षेत्र में विश्व में अव्वल बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि भारत को ज्ञान के क्षेत्र में विश्व गुरु बनाने के लिए भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों को और अधिक योगदान देना चाहिए।
 
आनंद कुमार ने रविवार को मैडिसन स्क्वायर में भारत दिवस परेड के दौरान कहा, ‘भारत को ज्ञान के विश्व गुरु का पुराना दर्जा वापस दिलाने में मदद के लिए हम सभी को आगे आना चाहिए।’ कुमार ने कहा कि भारत के पास हमेशा से शिक्षा के क्षेत्र में समृद्ध विरासत रही है और ‘हम सभी लोगों को ज्ञान के इस युग में अपने देश को विश्व गुरु के तौर पर स्थापित करने के लिए योगदान देना चाहिए।'
 
उन्होंने कहा कि यह देखना सुखद है कि भारतीय समुदाय के लोग सिर्फ अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और लगन के दम पर अमेरिका में महत्वपूर्ण पदों पर आसीन हैं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस: जानिए इतिहास और इसका महत्व

अगला लेख