ramcharitmanas

चक्रवात से प्रभावित टेक्सास में झील से निकाली गई भारतीय छात्रा की मौत

Updated: सोमवार, 4 सितम्बर 2017 (11:11 IST)
ह्यूस्टन। अमेरिका में चक्रवात से प्रभावित टेक्सास की एक झील से निकाली गई 25 वर्षीय  भारतीय छात्रा की यहां अस्पताल में मौत हो गई। छात्रा को अन्य भारतीय छात्र के साथ  झील से नाजुक हालत में निकाला गया था। छात्र की मौत पहले ही हो चुकी है।
 
छात्रा शालिनी सिंह टेक्सास एएंडएम यूनिवर्सिटी से लोक स्वास्थ्य में मास्टर डिग्री की पढ़ाई  कर रही थी। उसे लेक ब्रायन से अन्य भारतीय छात्र निखिल भाटिया के साथ नाजुक हालत  में बाहर निकाला गया था। वल दोनों पिछले शनिवार को वहां तैरने गए थे।
 
भाटिया की मौत 30 अगस्त को अस्पताल में हो गई थी जबकि शालिनी की स्थिति नाजुक  बनी हुई थी। उसे रविवार रात मृत घोषित किया गया। शालिनी का छोटा भाई और उसके  मामा दिल्ली से 30 अगस्त को यहां आए थे और अंतिम समय में उसके साथ थे।
 
दिल्ली की रहने वाली शालिनी ग्रेटर नोएडा के आईटीएस डेंटल कॉलेज से डेंटल सर्जरी में  डिग्री हासिल करने के बाद पिछले महीने ही यहां 2 वर्षीय मास्टर प्रोग्राम की पढ़ाई करने  आई थीं। वाणिज्य दूतावास के सूत्रों के अनुसार शालिनी का अंतिम संस्कार अगले सप्ताह  मंगलवार या बुधवार को किया जाएगा।
 
दूतावास के अधिकारियों ने बताया कि शालिनी को शनिवार और रविवार की दरमियानी रात  से लगातार जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया था। दूतावास के अधिकारी अस्पताल में उसके  परिवार के सदस्यों के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए थे।
 
उसके कुछ दोस्तों और चश्मदीदों के मुताबिक शालिनी और भाटिया जब झील में तैर रहे थे  तब अचानक पानी की एक बड़ी लहर आई और वे दोनों गहरे पानी में चले गए। (भाषा) 
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

आस्था और अनुशासन का अद्भुत संगम है कांवड़ यात्रा

निर्विघ्न कांवड़ यात्रा के लिए तैयार उत्तर प्रदेश

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती पर बॉलीवुड के 25 सदाबहार गाने, हर दोस्त को आएंगे पसंद

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती कब बदल जाती है प्यार में? जानिए 7 बड़े संकेत

अगला लेख