ganesh chaturthi

अमेरिका से टकरा सकता है तूफान 'हार्वे'

Updated: शनिवार, 26 अगस्त 2017 (12:43 IST)
कॉर्पस क्रिस्टी (टेक्सास)। 'हार्वे' तूफान की तीव्रता शुक्रवार को और बढ़ गई। अब यह  अमेरिका से टकराने वाला पिछले एक दशक का सबसे शक्तिशाली तूफान होगा। इसके  मद्देनजर अधिकारियों ने लोगों से जानलेवा हवाओं और बाढ़ से बचने के एहतियाती  उपाय बरतने की अपील की है।
 
'हार्वे' के शनिवार सुबह कॉपर्स क्रिस्टी से टकराने के बाद मैक्सिको की खाड़ी की ओर  बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 'हार्वे' श्रेणी-4 का तूफान बन गया है  और इसकी हवाओं की रफ्तार 130 मील प्रति घंटा है। यह तेजी से कॉर्पस क्रिस्टी की  ओर बढ़ रहा है। 
 
अब तक 35 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। इसके अलावा टेक्सास पर इसका असर अगले कुछ दिनों तक बना रहेगा। बताते हैं कि  अमेरिका की कच्चे तेल की कई रिफाइनरी इस तूफान के मार्ग में आ रही हैं। तेल एवं  गैस का उत्पादन पहले ही खासा प्रभावित हो चुका है और इस वजह से अमेरिका में  गैसोलीन के मूल्यों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। तूफान से न्यूयार्क में दो लाख लोगों की  बिजली आपूर्ति बंद हो गई है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख