Daily Horoscope

H1B (एच-1बी) लॉटरी प्रणाली खत्म करने की मांग

Updated: बुधवार, 24 मई 2017 (15:33 IST)
वॉशिंगटन। एक अमेरिकी सांसद ने अमेरिकी संसद में एच-1बी (H1B) लॉटरी प्रणाली समाप्त करने की मांग की। विदित हो कि भारतीय आईटी पेशेवर अमेरिका में नौकरी के लिए इस वीसा का उपयोग करते हैं।
 
अमेरिका के एक वरिष्ठ सांसद जिम सीनसीनब्रेनर ने एच 1बी वीसा आवंटन में लॉटरी प्रणाली खत्म करने की मांग की है। जिम ने कहा कि इस कार्यक्रम में सुधार की बेहद आवश्यकता है और यह काम बेहद संजीदगी व खुले दृष्टिकोण के साथ किया जाना चाहिए।
 
गौरतलब है कि भारतीय आईटी पेशेवर अमेरिका में नौकरी के लिए इस वीजा का उपयोग करते हैं। आव्रजन एवं सीमा सुरक्षा पर हाउस ज्यूडीशियरी उप-समिति के अध्यक्ष सीनसीनब्रेनर ने फो‌र्ब्स मैगजीन के संपादकीय में लिखा, 'वर्तमान प्रणाली में सालाना 85 हजार एच-1बी वीजा लॉटरी प्रणाली के जरिए आवंटित किए जाते हैं। अगर अमेरिका आने के लिए प्रतिस्पर्धा है, तो हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमें जो मिले वह सर्वश्रेष्ठ हो और बेहतरीन हो।'
 
उन्होंने कहा कि उच्च मानक और सख्त योग्यताओं को लागू किया जाना चाहिए। वह नौकरी जो अमेरिकी द्वारा भरी जा सकती है, उसे कम राशि के लिए वीजाधारकों को नहीं दिया जाना चाहिए। सांसद ने कहा कि 80 फीसदी एच-1बी वीजाधारकों को सामान्य से कम वेतन मिलता है। यह न केवल वीजा प्रणाली का उल्लंघन है बल्कि अमेरिकियों के लिए भी नुकसानदेह हैं। बीते महीने ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने  एच-1बी वीसा प्रणाली में सख्ती के लिए शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर किए थे।
 
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख