ramcharitmanas

अमेरिकी सांसद ने प्रति देश ग्रीन कार्ड सीमा हटाने का अनुरोध किया

Updated: बुधवार, 23 मई 2018 (11:29 IST)
स्थायी वैध निवास का इंतजार कर रहे हजारों भारतीय पेशेवरों से संबंधित मुद्दे को उठाते हुए अमेरिका के शीर्ष सांसद ने प्रति देश ग्रीन कार्ड सीमा हटाने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि वर्तमान प्रणाली के कारण नियोक्ता और कर्मचारी के बीच सत्ता असंतुलन पैदा हो रहा है।
 
अमेरिकी सीनेट में प्रो टेम्पोरे के अध्यक्ष और सीनेट रिपब्लिकन हाई टेक टास्क फोर्स के अध्यक्ष सीनेटर ऑरिन हेच ने कहा कि अमेरिका के कुछ कानूनों की वजह से बड़ी संख्या में ग्रीन कार्ड लंबित है क्योंकि ये कानून किसी देश को हर वर्ष जारी किए जाने वाले रोजगार आधारित ग्रीन कार्ड की सीमा निश्चित करते हैं।
 
कम्पीट अमेरिका नाम के एक कार्यक्रम में हेच ने कहा कि इसका यह मतलब है कि छोटे देशों से आने वाले लोग, जिनमें अमेरिका में बसने आने वाले लोगों की संख्या तुलनात्मक रूप से कम होती है उन्हें ग्रीन कार्ड के लिए उतना इंतजार नहीं करना पड़ता जितना की भारत और चीन जैसे बड़े देशों के लोगों को करना पड़ता है। यह इंतजार कई बार कई दशक लंबा हो जाता है।
 
हेच ने कहा, ‘बड़े देश के किसी कर्मी को ग्रीन कार्ड के लिए लंबा इंतजार केवल इसलिए करना पड़े कि वह बड़े देश से है तो यह तो कोई वजह नहीं हुई। हमें देश या उसके मूल स्थान पर ध्यान नहीं देकर कौशल को ध्यान में रखना चाहिए।’ (भाषा) 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

अगला लेख