dharma sangrah
✕

युवा प्रवासियों के लिए है गहरा प्यार : डोनाल्ड ट्रंप

Updated: बुधवार, 6 सितम्बर 2017 (12:27 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे उन युवा प्रवासियों से बेहद प्यार करते हैं, जो बचपन में अमेरिका आए थे। उन्होंने उम्मीद जताई कि कांग्रेस इन प्रवासियों की मदद के लिए कोई विधेयक लेकर आएगी। ट्रंप ने अपने इस बयान से कुछ घंटे पहले ही बिना दस्तावेज वाले 8 लाख कर्मचारियों के लिए बने एमनेस्टी कार्यक्रम को निरस्त किया था।
 
अमेरिकी अटॉर्नी जनरल जेफ सेशंस ने मंगलवार को डीएसीए (डेफर्ड एक्शन फॉर चिल्ड्रेन अराइवल) को निरस्त करने की घोषणा की। यह ओबामा के कार्यकाल के दौरान का एक एमनेस्टी कार्यक्रम है जिसके तहत बचपन में अवैध रूप से अमेरिका पहुंचे प्रवासियों को वर्क परमिट दिए गए थे। ट्रंप का हालिया कदम बिना दस्तावेजों वाले 8 लाख कर्मचारियों को प्रभावित कर सकता है। इनमें 7 हजार से ज्यादा भारतीय-अमेरिकी शामिल हैं।
 
ट्रंप ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में कहा कि जिन लोगों के बारे में हम बात कर रहे हैं, उनके लिए मेरे दिल में गहरा प्यार है। लोग उन्हें बच्चों के तौर पर देखते हुए सोचते हैं लेकिन वास्तव में वे युवा हैं। मैं इन लोगों से प्यार करता हूं और उम्मीद करता हूं कि कांग्रेस उनकी उचित ढंग से मदद करने में समर्थ होगी। 
 
ट्रंप के इस फैसले की व्यापक आलोचना हुई है। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी इस कदम की आलोचना की है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

वरिष्ठ अधिकारी चक्रपाणि दत्त मिश्र की पुस्तक 'कमेंट्री ऑन इंडियन स्टाम्प एक्ट, 1899' का गौरवमयी विमोचन

फेमिनिस्‍ट औरतों को एक तख़्ती पर मर्दों के लिए यह भी लिखना चाहिए

रानी दुर्गावती जयंती 2026: स्वाभिमान के लिए सीने में घोंप ली थी कटार, जानें गोंडवाना की महान महारानी के अमर बलिदान की कहानी

कब मनाई जाती है गुरु नानक देव की पुण्यतिथि? जानें उनके प्रेरणादायी प्रसंग और अनमोल विचार

HPV वाले कैंसर से बचाने में कितना कारगर है टीका?

अगला लेख