ramcharitmanas
✕

गीता पर हाथ रखकर शपथ लेने वाले पहले आस्ट्रेलियाई नेता बनेंगे मुखी

Updated: मंगलवार, 12 मई 2015 (11:28 IST)
मेलबर्न। भारतीय मूल के डेनियल मुखी ऑस्ट्रेलिया के किसी सदन में गीता पर हाथ रखकर शपथ ग्रहण करने वाले आज पहले राजनेता बन जाएंगे।
 

खबर के अनुसार आज मुखी ( 32) को लेबर पार्टी ने न्यू साउथ वेल्स के ऊपरी सदन में स्टीव व्हान के स्थान पर चुना गया है।
 
उन्होंने कहा, ‘यह बहुत सम्मान की बात है और मुझे इस बात की खुशी है कि मैं गीता पर हाथ रखकर निष्ठा की शपथ लेने वाला पहला ऑस्ट्रेलियाई राजेनता बनने जा रहा हूं।’ मुखी ने कहा कि गीता, बाइबल और कुरान की तरह विश्व के महान धार्मिक ग्रंथों में से एक है। उन्होंने कहा कि वह इस मुकाम पर इसलिए पहुंचे हैं क्योंकि ऑस्ट्रेलिया मेरे माता-पिता जैसे लोगों के योगदान का स्वागत करता है।
 
उन्होंने उम्मीद जताई कि वह एनएसडब्ल्यू के ऊपरी सदन में मजबूती से अपनी बात रखेंगे और लोगों की भलाई के लिए काम करेंगे।
 
मुखी के माता-पिता 1973 में पंजाब से ऑस्ट्रेलिया आए थे।
 
ब्लैकटाउन में जन्मे मुखी के पास यूनिवर्सिटी की तीन डिग्रियां हैं और वह इस समय संघों, चैरिटी और सामुदायिक समूहों के सलाहकार के तौर पर काम कर रहे हैं। (भाषा) 
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान