sundarkand
✕

भारतीय मूल की अमेरिकी चिकित्सक लड़ेगी कांग्रेस का चुनाव

Updated: शुक्रवार, 18 अगस्त 2017 (12:49 IST)
वॉशिंगटन। एरिजोना की भारतीय मूल की एक अमेरिकी चिकित्सक ने वर्ष 2018 के आम  चुनावों में प्रतिनिधि सभा के लिए चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
 
आपात कक्ष चिकित्सक और कैंसर शोध समर्थक हीरल तिपिरनेनी ने कहा कि वे समस्याओं  को सुलझाने और दूसरों के जीवन को बेहतर बनाने में यकीन रखती हैं। वे एरिजोना के 8वें  कांग्रेसी जिले से चुनाव लड़ेंगी, जो फीनिक्स के इर्द-गिर्द केंद्रित 5 प्रधान शहरी जिलों में से  एक हैं। वे डेमोक्रेटिक पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी।
 
वर्तमान में रिपब्लिकन पार्टी के ट्रेंट फ्रैंक्स के नियंत्रण वाले इस 8वें कांग्रेसी जिले में  एशियाई मूल के लोगों की संख्या 2.8 प्रतिशत से भी कम है और यहां की 87 प्रतिशत से  अधिक आबादी श्वेतों की हैं।
 
हीरल ने एक बयान में कहा कि मैं राजनीतिज्ञ नहीं हूं लेकिन मैंने विभिन्न वर्गों के लोगों  के साथ काम किया है और मैं वादा करती हूं कि मैं उसी प्रकार से रिपब्लिकन और  डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ काम करते हुए यह टीम-उन्मुखी दृष्टिकोण लेकर आऊंगी ताकि  जिन परिणामों की हमें जरूरत है, वे हासिल किए जा सकें। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख