kundali milan
✕

भारत में अमेरिका के राजदूत बनेंगे ऐशली टैलिस!

Updated: मंगलवार, 10 जनवरी 2017 (17:45 IST)
वॉशिंगटन। ऐसा कोई नियम नहीं है कि किसी भारतीय मूल के शख्स को ही अमेरिका अपना राजदूत बनाकर भारत भेजे लेकिन फिर भी ऐसे कई देसी नाम हैं जिनको लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक, मुंबई में जन्मे ऐशली टैलिस भारत में अगले अमेरिकी राजदूत हो सकते हैं।
ऐशली टैलिस भारत में रिचर्ड वर्मा की जगह ले सकते हैं। खबरों की मानें तो रिचर्ड वर्मा 20 जनवरी को ट्रंप के राष्ट्रपति पद संभालने से पहले ही भारत के राजदूत पद से हट सकते हैं। फिलहाल टैलिस ‘कार्नेगी ऐंडोमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस’ में सीनियर फेलो हैं, जो अंतरराष्‍ट्रीय सुरक्षा व एशियाई रणनीतिक मामलों को देख रहा है। 
 
55 वर्षीय टैलिस यूनिवर्सिटी ऑफ बॉम्बे के छात्र रह चुके हैं। उन्होंने अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो से अपना स्नातक पूरा किया। टैलिस साल 2001 से 2003 तक भारत में अमेरिकी राजदूत रॉबर्ट ब्लैकविल के वरिष्ठ सलाहकार के तौर पर काम कर चुके हैं। वे जॉर्ज बुश के राष्ट्रपति रहने के दौरान भारत के साथ न्यूक्लियर डील में भी भूमिका निभा चुके हैं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

अगला लेख