Daily Horoscope
✕

अच्छी खबर! ट्रम्प राज में ज्यादा भारतीयों को वीजा...

Updated: बुधवार, 31 मई 2017 (12:59 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका ने यात्राओं पर रोक लगाने की नीति लागू की है। सात प्रतिबंधित देशों में हालांकि पाकिस्तान का नाम नहीं था, लेकिन फिर भी पाकिस्तान को यह अहसास होने लगा है कि अब उनके देश के लोगों को अमेरिका का वीजा मिलना कठिन होता जा रहा है।
 
विदित हो कि पिछले साल के मुकाबले इस साल मार्च-अप्रैल में पाकिस्तान के लोगों को 40 फीसदी कम वीजा दिया गया, जबकि इसी अवधि में भारतीयों को मिलने वाले वीजा में 28 फीसदी बढ़ोतरी हुई है।
 
पाकिस्तान के साथ ही कई अन्य देशों के नागरिकों को मिलने वाले वीजा में कमी आई है। इनमें अधिकतर मुस्लिम बहुल देश हैं। करीब 50 मुस्लिम देशों को मिलने वाले वीजा की संख्या में 20 फीसदी की कमी आई है।
 
ट्रम्प ने छह देशों ईरान, सीरिया, सूडान, सोमालिया, लीबिया और यमन के लोगों की अमेरिका यात्रा पर रोक लगाई थी। कोर्ट इस प्रतिबंध को रद्द कर चुका है, इसके बावजूद इन देशों को मिलने वाले वीजा की संख्या में 55 फीसदी घट गई है।
 
वीजा की मांग में बदलाव का कारण : अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी ने बताया कि वीजा की मांग महीने के हिसाब से बदलती है। इसे स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय पर स्तर कई चीजें प्रभावित करती हैं। छुट्टियों और सर्दियों में वीजा की मांग ज्यादा रहती है। ऐसे में सिर्फ एक-दो महीने के आंकड़ों के आधार पर कोई निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिए। हो सकता है कि साल भर के बाद वीजा के आंकड़ों में अंतर न रहे, जो अभी दिख रहा है।
 
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया

अगला लेख