• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. खास खबर
Written By ND

विदेश में गूँजेगा भारतीय संगीत

विदेश में गूँजेगा भारतीय संगीत -
ND

हमारा देश संस्कृति के लिहाज से पूरे विश्व में विख्यात है। हर साल दूर-दराज से लाखों लोग इस संस्कृति से रू-ब-रू होने आते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद ने एक पहल की है। इस संस्था द्वारा चीन और फ्राँस में भारतीय उत्सव (फेस्टिवल ऑफ इंडिया इन चीन एंड फ्राँस) का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों किए जाएँगे। चीन में यह आयोजन 7 अप्रैल से और फ्राँस में यह उत्सव कई महीनों तक चलेगा।

इसमें इंडियन ओशियन बैंड की प्रस्तुति, तबला, गिटार और ड्रम की जुगलबंदी होगी। इस प्रस्तुति में भारतीय और पाश्चात्य संगीत की झलक साफ देखने को मिली। एक रंगमंच कलाकार आयुषी ने कहा कि भारत में इतनी विविधता है कि कोई भी इसके आकर्षण से बच नहीं पाता। ये पहल भारत को एक अलग पहचान बनाने में मदत करेगी।

ND
एक कलाकार होने के नाते मैं जानती हूँ कि एक कलाकार सिर्फ पहचान का भूखा होता है। ये पहल सभी कलाकारों को भी एक अलग पहचान बनाने में मदद करेगी। मौक पर आईसीसीआर के महानिदेशक विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि ऐतिहासिक दृष्टि से भारत और चीन के बीच के संबंध को नकारा नहीं जा सकता और फ्राँस से तो हमारी मित्रता जग जाहिर है।