dharma sangrah
✕

जख्मी शेर

- रेखा मैत्र

Written By WD
Published: शनिवार, 29 जून 2013 (14:08 IST)
FILE

तंजानिया का रेगिस्तान
आस-पास न कोई छांव
न कोई जलाशय
एक जख्मी शेर
हमारी जीप के पास!

अजीब-सा मंजर
न उसकी आंखों में हिंसा
न हमारी आंखों में डर!

जंगल के राजा को
किसने लहूलुहान किया?
पूछे बिना रहा नहीं गया
गाइड ने बताया
शेरनी के लिए
लड़ाई में हारे हुए
बूढ़े शेर को यूं ही
देशनिकाला होता है
कुदरत का कानून ही है!

बूढ़ा गाइड कुछ ऐसे बोला
जैसे वो भी अपनी जवानी में
जंगल का राजा रह चुका हो!
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

माता-पिता का प्रेम; बच्चों की सबसे खूबसूरत विरासत

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत