Hanuman Chalisa

प्रवासी कविता : कवयित्री की जिंदगी की किताब के कुछ पन्ने

Updated: गुरुवार, 28 नवंबर 2024 (15:21 IST)
जिंदगी की अधूरी किताब से चुराए कुछ पन्ने एक कवयित्री ने 
और छुपाकर रख दिया उन्हें मन के किसी कोने में 
जब होती है अकेली बतिया लेती है उन पन्नों से  
और कुछ बोझ जीवन का हल्का कर लेती है 
 
यादें दे जाती है कभी होठों पर मुस्कान, तो कभी 
भर देती हैं आंखों में सुनहरे सपने और कभी नमीं 
 
काश! यह सारे जुड़ कर बना पाते उस किताब को संपूर्ण       
और जीवन की यादों के वो पन्ने सार्थक हो जाते
 
कवयित्री ने सोचा लिख दूं एक कविता इसी क्षण 
उंडेल दूं सारे जज़्बात जो उमड़ रहे मन के आंगन में
 
बन जाऊं पंखुड़ी सी हल्की और उड़ने लगूं तितली सी  
और डूब जाऊं भावनाओं के असीम सागर में 
सोच-सोच बन गई कवयित्री फिर भी लगे है, 
अभी जब ना लिख पाऊं दिल के इन एहसासों को
तब मानो प्रपंचों के भार से कहीं ना मैं दब जाऊं
ये सोचते ही मुरझा जाती है मन के फूलों की बगिया 
और हर क्यारी में उग आते हैं कांटे ही कांटे। 
 
कुछ लब्ज़ लबों पर अब आए हैं, जो तोड़ दर्द का बंधन कुछ बताए जाए है ऐसे में दिल एक सवाल कर जाए है 
हर रिश्ते के रंग को अपनाने वाली यह कवयित्री  
रिश्तों की मर्यादा निभाती, साथ देती और प्यार बांटती सबको 
पर सच में क्या वो भी बदले में उतना ही प्यार और सम्मान पाए है? 
 
सोचती हूं कितना कोमल मन होता होगा कवयित्री का 
जो पशु-पक्षी, पेड़-पौधों पर मन में सुंदर, सरस दृष्टि रख उस पर भी कविता लिख जाए है 
समझती है पत्थर के जज़्बात जिसमें प्राण नहीं बसते 
पर पत्थर की मूर्ति में भाव देख कर प्यारीसी कविता उस पर भी लिख जाए है 
 
ऐसे जज़्बातों के सैलाब जब-जब आते हैं मन में, तब बड़ी द्रवित होकर कलम उठाए है,
कहलाती तब एक कवयित्री जब भावनाओं के समंदर में गोता लगाए है। 

(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)
लेखक के बारे में
पुष्पा परजिया

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

जन नेता कामरेड होमी एफ दाजी - शताब्दी पर जयजगत!

Teachers Day 2026: हर शिक्षक अपने विद्यार्थियों से कहना चाहता है ये 5 बातें, पढ़कर भावुक हो जाएंगे आप

Teachers Day 2026: दिल छू लेंगे ये 10 मोटिवेशनल कोट्स, अपने पसंदीदा टीचर को भेजकर बनाएँ उनका दिन खास

अगला लेख