Hanuman Chalisa

प्रवासी साहित्य : बरसाती रात शहर की...

Updated: बुधवार, 28 जून 2017 (12:19 IST)
वह बरसाती रात शहर की, वह चौड़ी सड़कें गीली,
बिजली की रोशनी बिखरती थी जिन पर सोनापीली।
 
दूर सुनाई देती थी वह सरपट टापों की पट-पट,
कभी रात के सूनेपन में नन्ही बूंदों की आहट।
 
आती-जाती रेलगाड़ियां भी तो एक गीत गातीं,
कहीं किसी की आशा जाती, कहीं किसी की निधि आती।
 
पार्क सिनेमा सभी कहीं ये बूंदें बरस रही होंगी,
किसे ज्ञात मेरी आंखें अब किसको खोज रही होंगी।
 
घर न कर सका कभी किसी के मन में मैं जो अभिशापित, 
सोच रहा हूं अपने घर से भी अब मैं क्यों निर्वासित।
 
यही महीना गए साल जब बरसा था जमकर पानी,
रातोरात द्वार पर कामिनी फूल उठी थी मनमानी।
 
तीव्र गंध थी भरी हृदय में, सहज खुल गई थीं आंखें,
आज यहां मन मारे बैठा मन-पंछी भीगी पांखें।
 
छोड़ समंदर की लहरों की नीलम की शीतल शय्या,
आती थी वह बंगाले से जंगल-जंगल पुरवय्या।
 
झीनी बूंदों बीनी धानी साड़ी पहने थी बरसात,
गरज-तरजकर चलती थी, वह मेघों की मदमत्त बरात।
 
झर लगता था और वहीं पर बूंदें नाचा करती थीं,
बाजे-से बजते पतनाले, सड़क लबालब भरती थीं।
 
कुरता चिपका जाता तन पर, धोती करती मनमानी,
छप-छप करते थे जूते जब, बहता था सिर से पानी।
 
भरी भरन उतरी सिर पर से, कहां साइकिल चलती थी,
घर के द्वारे कीच-कांद थी, चप्पल चपल फिसलती थी।
 
प्यारी थी वह हुम्मस धमस भी, खूब पसीने बहते थे,
अब आई पुरवय्या, आया पानी कहते रहते थे।
 
बरसे राम बवे दुनिया, यों चिल्ला उठते थे लड़के,
रेला आया, बादल गरजे, कड़क-कड़क बिजली तड़पे।
 
कितनी प्यारी थीं बरसातें, हरे-हरे दिन, नीली रातें,
रंग-रंगीली सांझ सुहानी, धुली-धुलाई सुन्दर प्रातें।
 
आई है बरसात यहां भी, आज ऊझना, कल झर था,
होते यों दिन-रात यहां, पर अंतर धरती-अंबर का।
 
यहां नहीं अमराई प्यारी, यहां नहीं काली जामुन,
है सूखी बरसात यहां की मोर उदासा गर्जन सुन।
 
इन तारों के पार कहीं उड़ जाने को कहतीं आंखें,
पर मन मारे बैठा मेरा मन-पंछी, भीगी पांखें।
 
-नरेन्द्र शर्मा
 
-1943
 
Show comments

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

ये हमारी कहानी नहीं हैं, हमारी कहानी कुछ और है, जिसे हमें खोजना है

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता (फिर इंदौर) हमारा

Banyan Tree Benefits: शीघ्रपतन और वीर्य के पतलेपन से हैं परेशान? आयुर्वेद में छिपा है बरगद के फल और दूध का यह पारंपरिक नुस्खा

World Emoji Day 2026: विश्व इमोजी दिवस: कब और क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और रोचक तथ्य

अगला लेख