kalsarpa dosh calculator
✕

प्रवासी कविता : सपने खुली आंखों के...

Updated: सोमवार, 19 अक्टूबर 2015 (12:21 IST)
- विपुल गोस्वामी



 
एक झटके से कुर्सी से उठ जब पड़ोगे
या बिस्तर से सटना भी सजा लगेगी
या कमरे में ही मीलों चल लोगे
समझ लेना, नजरों को कुछ नया मिला
 
वो कल्पना थी जिसे कुर्सी से उठाया
वो बेसब्री थी जिसने नींद भगाई
वो दिशा थी जिसने मीलों चलाया
पर वो सब ऐसे ही खुद नहीं आया 
 
जब सपने खुली आंखों में बसने लगे
तब सोए भी गहरी नींदों से जगने लगे
पर बहुत नाजुक भी होते हैं ऐसे सपने
परवाने भी इनसे ज्यादा जी पाते होंगे
 
इसलिए सरपरस्त बनो इन कोमल तितलियों के
देवकी होना ही काफी नहीं, तुम यशोदा बनो
बेवजह वर्ना कुर्सियां खाली होती रहेंगी
बेवजह रातों की नींदें भंग होती रहेंगी।
 
मीलों तो बेशक चलते रहोगे
पहुंचोगे पर कहीं नहीं।

साभार- गर्भनाल 

 
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें