Hanuman Chalisa

प्रवासी कविता : अमेरिका की दिवाली

Updated: बुधवार, 3 नवंबर 2021 (12:49 IST)
Poem On Diwali 
- निर्मला शुक्ला (Fremont, California, USA)
 
याद आती है भारत की दिवाली !
यहां तो बस लगता है खाली खाली !!
न यहां वह वातावरण है और न है संग !
व्यस्त जीवन के कारण न है वह उमंग!!
 
नवरात्रि के पर्व के बाद कार्तिक आता !
साथ में अमरूद, सीताफल और गन्ने लाता !!
नदियों में स्नान कर दीप-दान करतीं बालाएं !
थाली में लिए दीया, पकवान और मालाएं !!
 
घर की होती सफाई-लिपाई और पुताई !
रंगोलियों से सजी देहरियां कैसी रौनक लाई !!
लगता है लक्ष्मी का हुआ है आगमन !
ऐसी शुभ घड़ी में घर हो जाता है पावन !!
 
घर-घर दीप-मालिकाएं सजती हैं !
अमावस्या की रात में झिलमिल कर जलती हैं !!
लक्ष्मी की पूजा में मिलती प्रसाद की मिठाई।
जो सुरसुरी पटाखे को भी साथ-साथ लाई !!
 
आंगन में नारियों का लोक-नृत्य और गीत !
सभी आनंदित हैं ऐसा होता है प्रतीत !!
गोवर्धन पूजा और साथ में अन्नकूट !
क्या बताएं यहां वह सब गया है छूट !!
 
अमेरिका आकर केवल नाम की दिवाली मनाते हैं !
न पटाखे न दीया केवल मिठाई से मन बहलाते हैं !!
बार-बार याद आ रही भारत की दिवाली !
कोशिश करके भी नहीं आ रही खुशहाली !!
 
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

up-ready-for-kanwar-yatra-yogi-govt-preparations

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती पर बॉलीवुड के 25 सदाबहार गाने, हर दोस्त को आएंगे पसंद

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती कब बदल जाती है प्यार में? जानिए 7 बड़े संकेत

खूब खाइए कि आप लखनऊ में हैं...

अगला लेख